'पोस्टर बॉयज' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर फिल्म की टीम.
- धर्मेंद्र ने कहा, 55 साल से हम इंडस्ट्री से जुड़े है
- श्रेयस तलपड़े इस फिल्म से पहली बार बन रहे हैं निर्देशक
- ट्रेलर में अजय देवगन ने भी दी है अपनी आवाज
नई दिल्ली:
एक्टर से निर्देशक बने श्रेयस तलपड़े 'पोस्टर बॉयज' ला रहे हैं और इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल को डायरेक्ट किया है. सोमवार को अपने बेटों की इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर पहुंचे सुपरस्टार धर्मेंद्र ने कुछ ऐसा कह दिया किया कि सब दंग रह गए. दरअसल देओल परिवार की यह नई फिल्म 'पोस्टर बॉयज' नसबंदी जैसे गंभीर विषय पर है, लेकिन यह एक कॉमेडी फिल्म है. ऐसे में यूं तो धर्मेंद्र बेटों के लिए यहां पहुंचे पर पर उन्होंने साफ कर दिया किया वह नसबंदी और शराबबंदी जैसे विषयों पर बन रही फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: बिदिता बाग: इंटीमेट सीन्स पर चित्रांगदा सिंह ने छोड़ी थी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' लेकिन...
'नसबंदी' या 'शराबबंदी' के बिना कोई फिल्म करुंगा: मीडिया में आई खबरों के अनुसार इस मौके पर पहुंचे धर्मेंद्र ने कहा, ' मराठी में इस विषय पर बहुत ही अच्छी फिल्म बनी थी और खूब चली थी. अब ये उससे भी बड़ी फिल्म होगी. 55 साल से हम इंडस्ट्री से जुड़े है. हमेशा ढाई किलों का हाथ ही देखा है. मेरे दोनों बच्चे इस फिल्म में बहुत अलग दिख रहे हैं. ये ही-मैन के परिवार की ओर से नसबंदी पर फिल्म है. मेरी नसबंदी तो कुदरत भी नहीं कर सकी. मैंने श्रेयस (निर्देशक) से कहा कि कुछ अच्छी कहानी लेकर आओ जिसमें नसबंदी या शराबबंदी न हो. कुछ ऐसी बंदी लेकर आओ जिससे तकलीफ न हो.'
एक्टर से डायरेक्टर बने श्रेयस: अभी तक एक्टिंग तक सीमित रहे श्रेयस तलपड़े 'पोस्टर बॉयज' के साथ पहली बार निर्देशन करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा श्रेयस, अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 4' में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल के अलावा खुद श्रेयस भी एक्टिंग करते नजर आएंगे. इस फिल्म में 'दिल चाहता है' फेम सोनाली कुलकर्णी भी नजर आएंगी. बता दें कि श्रेयस के फिल्म 'गोलमाल' सीरीज के को-स्टार अजय देवगन ने इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में अपनी अवाज भी दी है.
यहां देखें फिल्म 'पोस्टर बॉयज' का ट्रेलर:
यह भी पढ़ें: VIDEO: काजोल और धनुष के वन-लाइनर्स से भरा है 'वीआईपी 2' का हिंदी ट्रेलर
कॉमेडी के साथ नसबंदी की ट्रेजडी: धर्मेंद, सनी और बॉबी इससे पहले फिल्म 'यमला पगला दीवाना' और इसके सीक्वेल में साथ नजर आ चुके हैं. लेकिन इस फिल्म में सनी और बॉबी की फिर से केमिस्ट्री साथ नजर आएगी. यह फिल्म 8 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गलती के बाद तीनों किरदारों की जिंदगी में बदलाव आता है. यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का पोस्टर सनी, बॉबी और श्रेयर, कपिल शर्मा के शो पर रिलीज कर चुके हैं. 
बता दें कि 'पोस्टर बॉयज' मराठी की इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म है. बता दें कि जहां हिंदी में बन रही इस फिल्म को श्रेयस डायरेक्टर कर रहे हैं, वहीं मराठी की इस फिल्म को श्रेयस ने प्रोड्यूज किया था.
VIDEO: सनी देओल का बेटा भी जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाला है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

#PostPackUpShot with the very affable #DeolBrothers. Their bond & chemistry is just fantastic!!@iamsunnydeol @thedeol #PosterBoys pic.twitter.com/Fk260uaH4D
— Avinash Gowariker (@avigowariker) July 19, 2017
एक्टर से डायरेक्टर बने श्रेयस: अभी तक एक्टिंग तक सीमित रहे श्रेयस तलपड़े 'पोस्टर बॉयज' के साथ पहली बार निर्देशन करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा श्रेयस, अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 4' में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल के अलावा खुद श्रेयस भी एक्टिंग करते नजर आएंगे. इस फिल्म में 'दिल चाहता है' फेम सोनाली कुलकर्णी भी नजर आएंगी. बता दें कि श्रेयस के फिल्म 'गोलमाल' सीरीज के को-स्टार अजय देवगन ने इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में अपनी अवाज भी दी है.
यहां देखें फिल्म 'पोस्टर बॉयज' का ट्रेलर:
यह भी पढ़ें: VIDEO: काजोल और धनुष के वन-लाइनर्स से भरा है 'वीआईपी 2' का हिंदी ट्रेलर
कॉमेडी के साथ नसबंदी की ट्रेजडी: धर्मेंद, सनी और बॉबी इससे पहले फिल्म 'यमला पगला दीवाना' और इसके सीक्वेल में साथ नजर आ चुके हैं. लेकिन इस फिल्म में सनी और बॉबी की फिर से केमिस्ट्री साथ नजर आएगी. यह फिल्म 8 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गलती के बाद तीनों किरदारों की जिंदगी में बदलाव आता है. यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का पोस्टर सनी, बॉबी और श्रेयर, कपिल शर्मा के शो पर रिलीज कर चुके हैं.

अपने दोनों बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ धर्मेंद्र.
बता दें कि 'पोस्टर बॉयज' मराठी की इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म है. बता दें कि जहां हिंदी में बन रही इस फिल्म को श्रेयस डायरेक्टर कर रहे हैं, वहीं मराठी की इस फिल्म को श्रेयस ने प्रोड्यूज किया था.
VIDEO: सनी देओल का बेटा भी जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाला है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dharmendra, Poster Boys, Bobby Deol, Sunny Deol, Sunny Deol Actor, Shreyas Talpade