विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2023

धर्मेंद्र ने फैंस को दिखाया अपना डांस, PHOTOS शेयर कर बोले- लोग कहते हैं धर्म को नाचना नहीं आता

धर्मेंद्र एक सुपरस्टार हैं, लेकिन अक्सर उन्हें इस बात से रूबरू होना पड़ता है कि वह जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतना अच्छा डांस नहीं कर पाते हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना डांस अवतार दिखाकर अपने फैंस को हैरान कर दिया है.

धर्मेंद्र ने फैंस को दिखाया अपना डांस, PHOTOS शेयर कर बोले- लोग कहते हैं धर्म को नाचना नहीं आता
धर्मेंद्र ने फैंस को दिखाया अपना डांस
नई दिल्ली:

धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपना अलग-अलग अंदाज और अवतार दिखाया है. हालांकि उन्हें बहुत कम फिल्मों में डांस करते हुए देखा गया है. धर्मेंद्र एक सुपरस्टार हैं, लेकिन अक्सर उन्हें इस बात से रूबरू होना पड़ता है कि वह जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतना अच्छा डांस नहीं कर पाते हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना डांस अवतार दिखाकर अपने फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है.

इन तस्वीरों के साथ धर्मेंद्र ने उनके डांस पर सवाल करने वालों की भी अपने अंदाज में जवाब दिया है. दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है. एक तस्वीर में वह हाथ में डुगडुगी लिए झूम कर डांस कर रहे हैं. वहीं तस्वीर में उनके साथ एक सहयोगी कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

यह कलाकार बांसुरी बजा रहा है. धर्मेंद्र की दूसरी तस्वीर किसी पार्टी की है, जिसमें वह उंगली उठाकर डांस कर रहे हैं. इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने खास कैप्शन लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, धुन पर हर किसी की नाचा... लोग कहते हैं... धर्म को नाचना नहीं आता है...' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का यह पोस्ट वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Dance, Dharmendra Dance Photos, Dharmendra Dance Steps, Actor Dharmendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com