हेमा मालिनी को बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' कहा जाता है. उन्होंने शोले, सीता और गीता, बागबान, सत्ते पे सत्ता और ऐसी ही कई और यादगार फिल्मों के जरिए दशकों तक दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. उनकी अदा, खूबसूरती और पर्दे पर उनकी कभी न भूलने वाली मौजूदगी ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते सितारों में से एक बना दिया. लेकिन क्या आपने जानते हैं कि वे खुद किस अभिनेत्री को अपनी 'ड्रीम गर्ल' मानती हैं? हेमा, ऐश्वर्या राय बच्चन को ड्रीम गर्ल मानती हैं. हाल में एआई की मदद से बनाए एक वीडियो ने हेमा मालिनी को अपनी ड्रीम गर्ल यानी ऐश्वर्या की जगह दिखाया गया है, जिसे देख आप भी पुरानी यादों में खो जाएंगे.
AI की नजरों से आपकी फेवरेट जोड़ी
AI जेनरेटेड इस वीडियो में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या और सलमान खान वाले किरदारों में देखा जा सकता है. वहीं शशि कपूर, अजय देवगन वाले रोल में हैं. वीडियो की शुरुआत में धर्मेंद्र, ब्लैक कोट पैंट में सलमान खान की तरह एंट्री करते दिखते हैं और हेमा ‘निम्बुड़ा' सॉन्ग वाला स्टेप करती दिखती हैं. बैकग्राउंड में चांद छुपा बादल में सॉन्ग चल रहा है. इसके बाद फिल्म के दूसरे सीन जैसे करवा चौथ वाला सीन समेत दूसरे आइकॉनिक रोमांटिक सीन्स देखे जा सकते हैं.
What if Hum Dil De Chuke Sanam was made in the 70's? ???? pic.twitter.com/OFh8aJjjWm
— CineAlpha (@CineAlpha1) April 24, 2026
वीडियो के आखिरी हिस्से में शशि कपूर और हेमा मालिनी, अजय देवगन और ऐश्वर्या पर फिल्माए सीन्स में नजर आते हैं. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, अगर हम दिल दे चुके सनम 70 के दशक में बनी होती तो कुछ ऐसी होती.
धर्मेंद्र-हेमा के फैंस हुए खुश
वीडियो पर ढेरों यूजर्स ने कमेंट किया है. धर्मेंद्र और हेमा के फैंस कमेंट कर उनकी केमिस्ट्री को बेस्ट ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स धर्मेंद्र को इस तरह देख उन्हें बॉलीवुड का सबसे हैंडसम मैन बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पाजी सच में ही-मैन थे. दूसरे ने लिखा, ये जोड़ी बेस्ट है. वहीं एक अन्य ने लिखा, थैंक्स हमें ये दिखाने के लिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं