विज्ञापन

Dharmendra 7 Evergreen Songs: धर्मेंद्र के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों को फेवरिट, करोड़ों में है व्यूज

धर्मेंद्र के सदाबहार गाने आज भी हर कोई सुनना पसंद करता है और गुनगुनाता भी है.

Dharmendra 7 Evergreen Songs: धर्मेंद्र के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों को फेवरिट, करोड़ों में है व्यूज
धर्मेंद्र के ये 7 गाने आज भी हैं देश भर में फेवरिट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र बीते साल नवंबर में इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनकी सैकड़ों फिल्में और अनगिनत गाने आज भी उन्हें इस दुनिया में जिंदा रखे हुए हैं. अपने फैंस के लिए धर्मेंद्र हमेशा उनके फेवरिट रहेंगे. उनका अंदाज, उनका अभिनय और उनकी शख्सियत सब बेहद खास थे. धर्मेंद्र के कुछ गाने ऐसे हैं जिन्हें जब भी सुनो वो आपको उस दौर में ले जाते हैं, जब धर्मेंद्र बॉलीवुड के बादशाह हुआ करते थे. आज हम धर्मेंद्र के सबसे मशहूर और पसंद किए जाने वाले 7 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं.

मैं जट्ट यमला पगला दीवाना

 फिल्म प्रतिज्ञा  का यह गाना धर्मेंद्र के सबसे एनर्जेटिक सॉन्ग की लिस्ट में शामिल है. गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सदाबहार जोड़ी नजर आई थी. इसे मोहम्मद रफी ने गाया था और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने इसका म्यूजिक दिया था.

पल पल दिल के पास

 फिल्म ब्लैकमेल (Blackmail) का यह सदाबहार गाना किशोर कुमार की आवाज में गाया गया है. ये गाना एक एवरग्रीन रोमांटिक गाना है, जिसे सुनने वाला एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाता है. गाना धर्मेंद्र और राखी पर फिल्माया गया है.

यह भी पढ़ें-  असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक- कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

ओ मेरी महबूबा

फिल्म धर्मात्मा का यह गाना डांस और पार्टी के लिए बेहतरीन है और आज भी सुना जाता है. मोहम्मद रफी के गाए इस गाने में धर्मेंद्र के साथ जीनत अमान नजर आई थीं.

आज मौसम बड़ा बेईमान है

फिल्म लोफर (Loafer) का यह सुपरहिट ट्रैक मोहम्मद रफी ने गाया था. सुहाने मौसम में ये गाना खुद ब खुद ही लबों पर चला आता है.  

झिलमिल सितारों का आंगन होगा

फिल्म जीवन मृत्यु  का ये गाना आज भी दिलों को छू लेता है. मो. रफी और लता मंगेशकर का गाना ये गाना का धर्मेंद्र और राखी की खूबसूरत जोड़ी पर फिल्माया गया था.

यह भी पढ़ें- ‘जल्दी द लेट' के बाद अब ‘होम फ्रॉम वर्क' बोल ट्रोल हुए रवि किशन, कहा- महादेव की कसम, समझ नहीं आता क्यों वायरल हो जाता हूं

ड्रीम गर्ल

 फिल्म ड्रीम गर्ल का यह टाइटल ट्रैक किशोर कुमार की आवाज में आज भी बेहद पसंद किया जाता है. गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की आइकोनिक जोड़ी ने चार चांद लगा दिए थे.

कोई हसीना जब रूठ जाती है

 फिल्म शोले का यह मजेदार और रोमांटिक गाना आज भी रूठी हुई हसीनाओं को मनाने के लिए गाया जाता है. हेमा और धर्मेंद्र की जोड़ी को इस तरह पर्दे पर देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Popular Songs Of Dharmendra, Dharmendra, Dharmendra Songs, Dharmendra News Hindi, Dharmendra News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com