विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2021

Dhanashree Verma Video: धनाश्री वर्मा ने क्रिसमस के मौके पर किया शानदार डांस, बोलीं- किसी का सैंटा बनो

Dhanashree Verma Video: धनाश्री वर्मा ने क्रिसमस के मौके पर अपने डांस का एक बड़ा ही धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

Dhanashree Verma Video: धनाश्री वर्मा ने क्रिसमस के मौके पर किया शानदार डांस, बोलीं- किसी का सैंटा बनो
Dhanashree Verma Video: धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

धनाश्री वर्मा, जो कि भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी हैं, सोशल मीडिया में वे हमेशा छाई रहती हैं. धनाश्री वर्मा अपने शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. वे हमेशा अपनी डांस वाले वीडियोज सोशल मीडिया में अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. यहां तक कि उनके फैंस को भी उनके लेटेस्ट वीडियो का इंतजार रहता है. इसी क्रम में धनाश्री वर्मा ने क्रिसमस के मौके पर अपने डांस का एक बड़ा ही धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे जिंगल बेल्स गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने शॉर्ट्स पहन रखे हैं और ग्रीन कलर का जैकेट डाल रखा है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मेरी क्रिसमस. इस मौके पर कुछ अच्छे हॉट चॉकलेट और क्रिसमस केक खाएं. किसी का सांता बनें. धनाश्री वर्मा के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 83 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

फैंस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके डांस को लाजवाब बता रहे हैं. इससे पहले धनाश्री वर्मा ने टिप टिप बरसा पानी गाने पर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था, जो भी उनके फैंस को बहुत पसंद आया था. इन दिनों धनाश्री वर्मा अपने पति युजवेंद्र चहल के साथ कश्मीर की बर्फीली वादियों में छुट्टियां मना रही हैं. धनाश्री वर्मा की सोशल मीडिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वे एक मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं.

ये भी देखें: RRR की टीम ने खोले राज, जानें कौन होता है ट्रोल से अपसेट तो राजामौली को क्यों पसंद है पढ़ना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma New Dance Video, Dhanashree Verma On Christmas, Dhanashree Verma Instagram, Yuzvendra Chahal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com