विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2020

'मैन ऑफ द मैच' बने युजवेंद्र चहल ने जीत की खुशी में शेयर की Photos, मंगेतर धनाश्री बोलीं- मुझे आप पर गर्व है...

टीम इंडिया (Team India) को मिली जीत पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तस्वीरें भी साझा की हैं. उनकी इन तस्वीरों को लेकर मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने भी कमेंट किया.

'मैन ऑफ द मैच' बने युजवेंद्र चहल ने जीत की खुशी में शेयर की Photos, मंगेतर धनाश्री बोलीं- मुझे आप पर गर्व है...
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की फोटो पर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने बांधे तारीफों के पुल
  • टीम इंडिया की जीत पर युजवेंद्र चहल ने शेयर की फोटो
  • मंगेतर धनाश्री वर्मा ने भी किया युजवेंद्र चहल की फोटो पर कमेंट
  • धनाश्री वर्मा ने कहा कि मुझे आप पर गर्व है
नई दिल्‍ली:

भारत ने पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Ind Vs Aus) को 11 रन से मात दे दी. भारत की इस जीत में रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी और उनकी जगह बतौर कनकशन सब्स्टीट्यूट इलेवन में आए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जिम्मेदार रहे और इन दोनों ने मैच की तस्वीर बदल कर रख दी. टीम इंडिया को मिली जीत पर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें भारत की पूरी क्रिकेट टीम साथ में नजर आ रही है. उनकी इन तस्वीरों को लेकर मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने भी कमेंट किया. इसके साथ ही धनाश्री वर्मा ने कहा कि मुझे आप पर गर्व है. 

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दो तस्वीरें शेयर कीं. इसमें से एक में वह विराट कोहली को ताली देते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में पूरी टीम इंडिया एक साथ नजर आ रही है. इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उन्हें जीत की बधाई देते नहीं थक रहे हैं. वहीं, युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा  (Dhanashree Verma)ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी. धनाश्री वर्मा ने कमेंट में लिखा, "आप पर बहुत गर्व है, बधाई हो." रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन हुए मैच में चहल को विकल्प चुनने पर विवाद भी रहा और इस पर आगे भी चर्चा रहेगी.

b54o1i7

ऑस्ट्रेलिया और भारत (Ind Vs Aus) के बीच हुए टी-20 मुकाबले में कनकशन नियम से सब्स्टीट्यूट के रूप में आए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कंगारुओं पर बड़ा प्रहार किया. चहल ने ओपनिंग साझेदारी तोड़ते हुए तीन विकेट चटकाए, तो अपना टी20 करियर शुरू करने वाले टी. नटराजन ने भी चहल का पूरा-पूरा साथ देते हुए तीन ही विकेट लिए. कंगारू पुछल्लों नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और पूरी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. जडेजा के सिर में चोट लगने से ‘कनकशन' विकल्प के तौर पर आये स्पिनर चहल ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये जिन्हें 'मैन आफ द मैच' चुना गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Ind Vs Aus, Yuzvendra Chahal, Yuzvendra Chahal Become Man Of The Match, Dhanashree Verma Comment On Yuzvendra Chahal Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com