विज्ञापन
This Article is From May 03, 2022

धनाश्री वर्मा ने कुछ इस तरह दी नोरा फतेही को डांस में टक्कर, 'डांस मेरी रानी' गाने पर किया ऐसा डांस झूमने लगे लोग

इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. धनाश्री अपने शानदार डांस वीडियोज़ से इंटरनेट पर धमाल मचाती हैं.

धनाश्री वर्मा ने कुछ इस तरह दी नोरा फतेही को डांस में टक्कर, 'डांस मेरी रानी' गाने पर किया ऐसा डांस झूमने लगे लोग
धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. धनाश्री अपने शानदार डांस वीडियोज़ से इंटरनेट पर धमाल मचाती हैं. धनाश्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर अपने एनर्जेटिक डांस वीडियोस पोस्ट करती रहती हैं. कभी पति युजवेंद्र चहल उनके डांस पार्टनर बन जाते हैं तो कभी उनकी मां. इन दिनों धनाश्री का लेटेस्ट डांस वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. धनाश्री के इस वीडियो को देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा धनाश्री वर्मा का लेटेस्ट डांस वीडियो देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं. इस जबरदस्त डांस वीडियो का एक एक स्टेप और डांस मूव्स देखने लायक है. धनाश्री वर्मा के इस डांस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया है. वीडियो में 'नाच मेरी रानी' गाने पर धनाश्री वर्मा थिरकती हुई नजर आ रही हैं.  इस डांस वीडियो में धनाश्री के एनर्जी लेवल का कोई जवाब नहीं है. धनाश्री का डांस जितना जबरदस्त है, उनके फेशियल एक्सप्रेशंस भी उतने ही लाजवाब हैं.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इंसटैंटबॉलिवुड ने कैप्शन में लिखा, डांस विद धनाश्री . यह कहना गलत नहीं होगा कि नोरा फतेही के इस गाने पर धनाश्री ने डांस कर कांटे की टक्कर दी है. धनाश्री के डांस वीडियो पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. कोई उन्हें अमेजिंग बता रहा है तो कोई माइंड ब्लोइंग. वहीं ज्यादातर फैंस धनाश्री के बालों पर फिदा हो गए. किसी ने कहा कि बेहद खूबसूरत बाल हैं तो किसी ने धनाश्री के बालों की खास अंदाज में तारीफ कर दी. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma Viral Dance Video, Dhanashree Verma Dance Meri Rani, Nora Fatehi, Guru Randhawa, Dance Meri Rani Song, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Post, Yuzvendra Chahal, Who Is Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com