विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma और गुरु रंधावा ने अब सुरमा-सुरमा सॉन्ग पर मचाया तहलका, वायरल हुआ Video

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma और गुरु रंधावा ने अब सुरमा-सुरमा सॉन्ग पर मचाया तहलका, वायरल हुआ Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa)
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ सुरमा-सुरमा (Surma Surma) गाने पर डांस कर रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़ पर पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा ने यूं उड़ाया नोट, बार-बार देखा जा रहा Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो किस तरह से डांस से धमाल मचा रहे हैं. वीडियो को धनाश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. धनाश्री वर्मा के इस नए डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. धनाश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग पहचान बनाई है. युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की मंगनी की फोटो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब से धनाश्री के डांस वीडियो और फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं. हाल ही में धनाश्री का एक डांस वीडियो ने खूब धमाल मचाया था.

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 'बड़ी मुश्किल' गाने पर किया जोरदार डांस, 80 लाख बार देखा गया Video

वहीं बात करें गुरु रंधावा (Guru Randhawa) की तो उन्होंने 'हाई रैटिड गबरू', 'सूट-सूट करदा' , 'पटोला', 'बन जा तू मेरी रानी' और 'लाहौर' जैसे गानों से बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया. हाल ही में गुरु रंधावा का अमेरिकी सिंगर और रैपर पिटबुल के साथ 'स्लोली-स्लोली' गाना रिलीज हुआ. गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी. 2017 में फिल्म 'हिंदी मीडियम' के गाने 'सुइट सुइट' के हिट होने के बाद, गुरु बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर बने. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma And Guru Randhawa, Surma Surma Song, Yuzvendra Chahal Fiance Dhanashree Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com