विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

Dhanashree Verma क्रिकेट के रंग में रंगी आईं नजर, गेंद और बल्ले के साथ यूं किया डांस- देखें Video

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का क्रिकेट स्टाइल में किया गया डांस खूब वायरल हो रहा है.

Dhanashree Verma क्रिकेट के रंग में रंगी आईं नजर, गेंद और बल्ले के साथ यूं किया डांस- देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फैन्स को उनके डांस स्टेप्स खूब पसंद आते हैं, लिहाजा धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) नियमित अंतराल पर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं. धनाश्री ने एक और डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो क्रिकेट के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. वीडियो में डांस के साथ-साथ वो बॉलिंग और बैटिंग की एक्सप्रेशन भी दे रही हैं. फैन्स धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance Video) के नए अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इस डांस वीडियो को #CricketRaasChallenge के तहत बनाया है और फैन्स से भी ऐसा करने की अपील की है. इस वीडियो को महज 2 घंटे में ही डेढ़ लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. धनाश्री वर्मा के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

बता दें कि धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की बीते साल दिसंबर के महीने में ही शादी हुई है. धनाश्री वर्मा के जहां इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 20 लाख से ज्यादा है तो वहीं यू-ट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर की संख्या 20 लाख हो चुके हैं. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Cricket Style Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com