बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों गणेश उत्सव के मौके पर मुंबई के अलग-अलग पंडालों में बप्पा के दर्शन करने जा रहे हैं. गुरुवार को वह महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार के घर पहुंचे. वहां से निकलते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, जिसमें सलमान खान बुरी तरह से गुस्से में दिख रहे हैं. वीडियो में सलमान काले टी-शर्ट और पैंट में साधारण लुक में नजर आते हैं. उनके बाहर आने पर फैंस और पैपराजी की बड़ी भीड़ जमा हो गई.
ड्राइवर पर गुस्सा हुए भाईजान
सुरक्षाकर्मी उन्हें कार तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे. इसी भीड़भाड़ में एक छोटे बच्चे को गलती से धक्का लग गया. सलमान ने जैसे ही बच्चे को देखा, रुक गए. उन्होंने बच्चे से हाथ मिलाया और उसका हालचाल पूछा. इसके बाद जब सलमान अपनी कार में बैठे तो वह ड्राइवर से नाराज होते दिखे. उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.
सलमान खान ने की गलत आरती
इस साल खान परिवार ने सोहेल खान के बांद्रा वाले घर पर गणपति की स्थापना की थी. विसर्जन के दौरान भी सलमान आरती करते दिखे थे. उस समय आरती का थाल उल्टा घूमा रहे थे हालांकि थोड़ी देर बाद गया था, तो उनकी बहन अर्पिता ने तुरंत सही तरीका बता दिया. सलमान मुस्कुराकर अपनी गलती सुधार ली थी. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं