विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2018

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़कर यूं मारी धांसू एंट्री, देखता ही रह गया हर कोई- देखें Pics

नवविवाहित बॉलीवुड जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी और शादी के बाद एक बार फिर कुछ अलग अंदाज में साथ नजर आएं.

Also Read in
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़कर यूं मारी धांसू एंट्री, देखता ही रह गया हर कोई- देखें Pics
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का हाथ पकड़कर ली एंट्री
  • रणवीर-दीपिका की जोड़ी की एंट्री
  • अवार्ड्स नाइट में हाथ पकड़कर पहुंचे
  • कई बॉलीवुड सेलेब्स भी दिखाई दिए
नई दिल्ली: नवविवाहित बॉलीवुड जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी और शादी के बाद एक बार फिर कुछ अलग अंदाज में साथ नजर आएं. दीपवीर (DeepVeer) मुंबई में हुए आयोजित स्टार स्क्रीन अवार्ड्स (Star Screen Awards) में रविवार की रात शिरकत की. इस दौरान यहां मौजूद पापराजी (कैमरापर्सन्स) की निगाहें भी दीपिका-रणवीर पर ही टिकी हुईं थीं. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जहां अपने ही अंदाज में अटपटे ड्रेस के साथ चमकीले सूट व ट्रांसपैरेंट गॉगेल (चश्मा) में नजर आए तो वहीं दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था, जबकि गले में मोतियों की माला पहन रखी थी. 'बाजीराव-मस्तानी' की यह जोड़ी बेहद कमाल की लगी.

Miss Universe 2018: फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे से पूछा गया ये सवाल, यूं जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स

mqdmq798दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़कर पहुंचे रणवीर सिंह

sud6ct1o

u50eqnj8

रेड कारपेट पर उतरीं दीपिका पादुकोण ने अनामिका खन्ना स्टूडियो का ब्लैक सेपरेस्ट्स पहना हुआ था. यही वजह है कि दीपिका को फैशन ड्राम का क्वीन भी कहा जाता है. रणवीर सिंह ने दीपिका का हाथ अपने हाथ में लेकर स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में एंट्री ली. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. दीपिका-रणवीर ने इटली के लेक-कोमो में शादी रचाई थी. शादी के बाद से दीपिका अपने हाथों में शानदार चूड़ा पहना हुआ है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा अन्य बॉलीवुड स्टार्स भी शानदार लुक में नजर आए.

2c9fa6p

स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में आलिया भट्ट भी काफी फैशनेबल दिखाई दीं. वहीं कैटरीना कैफ ने अवार्ड्स फंक्शन में लोगों का दिल चुरा लिया. कैटरीना ने सिल्वर एन्सेम्बल पहना हुआ था. जैकलीन फर्नांडिज की बात करें तो पिंक ड्रेस में दिखाई दी, जबकि श्रद्धा कपूर ने अपने ड्रेस से सिम्पलीसिटी और सादगी महसूस करवाई.

2.0 Box Office Collection Day 18: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 'Robot 2.0' की देशभर में धूम, कमा रही करोड़ों रुपए

n6sj6kgg

g14lvhbg

बॉलीवुड के अन्य कई स्टार्स ने अवार्ड्स सेरेमनी में रेड कारपेट पर पहुंचे. डेजी शाह, डियाना पेंटी, नोरा फतेही, रेखा, शबाना आजमी, नीना गुप्ता, गजराज राव और नुसरत भरूचा भी यहां मौजूद रहें. अवार्ड्स शो में सलमान खान, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, राजकुमार राव और ईशान खट्टर भी पहुंचे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Ranveer Singh, Star Screen Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com