विज्ञापन

27 फरवरी को फिर से रिलीज हो रही वो फिल्म, जिसे 23 साल पहले देखने सिनेमाघरों के आगे लगी थी आशिकों की लंबी लाइनें, एक्टर को बनाया सुपरस्टार

salman khan tere naam re release : इस फिल्म में एक्टर का लुक और हेयर स्टाइल इतना फेमस हुआ था कि गली-गली के लड़के उसके स्टाइल को कॉपी कर रहे थे.

27 फरवरी को फिर से रिलीज हो रही वो फिल्म, जिसे 23 साल पहले देखने सिनेमाघरों के आगे लगी थी आशिकों की लंबी लाइनें, एक्टर को बनाया सुपरस्टार
तेरे नाम हुई दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज
नई दिल्ली:

सिनेमा में अब फिल्मों के री-रिलीज का दौर तेजी से चल रहा है. खास मौकों पर खास फिल्में दोबारा रिलीज हो रही हैं. खासकर 90 के दशक की फिल्में ज्यादा री-रिलीज हो रही है. इस कड़ी में रोमांटिक फिल्में ज्यादा री-रिलीज हो रही हैं. वहीं, आज 27 फरवरी को वो रोमांटिक एक्शन फिल्म रिलीज हो रही है, जिसने आज से 23 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था. फैंस इस एक्टर के फैशन और हेयरस्टाइल को गली-गली फॉलो कर रहे थे. हर चौराहे पर इस एक्टर का शोर था और आशिक फैंस तो दिनभर इस फिल्म के गाने सुनते रहते थे. इस फिल्म का जादू ऐसा है कि आज भी लोग इस फिल्म को भूले नहीं हैं. क्योंकि इस फिल्म की कहानी किसी भी आशिक को मरने पर मजबूर कर सकती है.

आज भी आशिकों को रुलाती है तेरे नाम की कहानी

15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. यह फिल्म साउथ फिल्म की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी. फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की थी, जो दिनभर अपने दोस्तों के साथ बाहर ही घूमता रहता है. एक तरह आवारा किस्म का इंसान, जिसे दुनिया से कोई मतलब नहीं हैं. कभी-कभी कुछ गुंडों से उसकी लड़ाई भी हो जाया करती थी, जो बाद में उसे पीट-पीटकर ऐसी जगह पहुंचा देते हैं, जहां से वह फिर कभी वापस नहीं आता पाता है. आवारागर्दी के बीच उसे एक लड़की से भी प्यार हो जाता है, जो उससे बहुत डरती भी है. उस लड़की के प्यार की खातिर वह अपनी यार-दोस्तों वाली दुनिया भूल जाता है और एक दिन उसके दुश्मन इतना मारते हैं कि वह पागलखाने में भर्ती हो जाता है. इस बीच उसकी प्रेमिका के घरवाले उसकी किसी से ओर से जबरदस्ती शादी भी कर देते हैं, लेकिन लड़की यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाती है.

ये भी पढ़ें- 23 साल बाद सलमान खान की फिल्म के पास हिट होने का आखिरी मौका, कमा लिए 5 करोड़ 50 लाख तो धुल जाएगा कलंक

बॉक्स ऑफिस पर की थी खूब कमाई

आखिर में वह मर जाती है और जब उसका आशिक पागल खाने से देखने आता है तो और भी ज्यादा पागल हो जाता है. इस सीन को देखने के बाद किसी का भी कलेजा फट जाएगा. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं. फिल्म की लीड स्टारकास्ट में सलमान खान और भूमिका चावला हैं. यह फिल्म है 'तेरे नाम'. महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे और लोग रात-रात को लाइन में लगकर इस फिल्म के लिए टिकट खरीद रहे थे. फिल्म का जादू आज भी बरकरार है और आज 27 फरवरी को फिल्म री-रिलीज होने जा रही है, जो सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान का वो रोल जिसे देख कहेंगे किसी आशिक का हाल ऐसा ना हो, फिल्म ने 10 करोड़ के बजट में कमाए थे 25 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tere Naam Re Release, Tere Naam Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com