विज्ञापन
This Article is From May 19, 2022

कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने किया सबसे बड़ा खुलासा, बोलीं- 15 साल पहले किसी को भी मुझ पर विश्वास नहीं था

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताती दिख रही हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया की 15 साल पहले और अब में उनमें अंतर क्या है.

कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने किया सबसे बड़ा खुलासा, बोलीं- 15 साल पहले किसी को भी मुझ पर विश्वास नहीं था
कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने किया सबसे बड़ा खुलासा
नई दिल्ली:

साल 2022 के कान फिल्म फेस्टिवल पर सभी की निगाहे हैं. भारत से कई नामी सितारे इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन गर्व महसूस कर रहे हैं. कान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं हाल ही में दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताती दिख रही हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया की 15 साल पहले और अब में उनमें अंतर क्या है. 

दीपिका पादुकोण का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की दीपिका पादुकोण कहती सुनाई दे रही हैं- '15 साल पहले जब मैंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था. तब किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया था. किसी ने मेरे टैलेंट और क्राफ्ट की कद्र नहीं की थी, लेकिन 15 साल बाद मेरे काम और मेरे एक्सपीरियंस ने मुझे जूरी का पद दिया जिसके लिए मैं अपने आपको भाग्यशाली से कम नहीं मानती हूं.'

बता दें की दीपिका पादुकोण कान फिल्म फेस्टिवल का सालों से हिस्सा रही हैं और अपने अनोखे अंदाज और अपने स्टाइल से वे सभी का दिल जीतती आईं हैं. वहीं अब साल 2022 में वे कान में जूरी मेंबर के पद पर गई हैं. दीपिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं हाल ही में उनका नया लुक भी सामने आया है जिसमें वे ब्लैक कलर के डिजाइनर आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. 

VIDEO: Cannes 2022 : अनुराग ठाकुर ने भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cannes Film Festival 2022, Cannes 2022, Cannes 2022 Deepika Padukone, Deepika Padukone Biggest Disclosure, Deepika Padukone Truth, Deepika Padukone Viral Video, Deepika Padukone Viral Dance Video, Deepika Padukone Net Worth, Deepika Padukone Cannes Film Festival, Deepika Padukone Cannes Look, Deepika Padukone Cannes Virla Photos, Anurag Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com