फिल्म 'पीकू' से ली गई तस्वीर
मुंबई:
साल 2015 में फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी नज़र आई थी। इस फिल्म में इरफान टैक्सी ड्राइवर की भूमिका में नजर आए थे, जिनके साथ दीपिका रोड ट्रिप पर निकलती हैं। अब इस साल फिल्म 'गुस्ताखियां' में दीपिका और इरफान पर्दे पर रोमांस करते नज़र आएंगे।
इस फिल्म का निर्माता संजय लीला भंसाली हैं, जिनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'बाजी राव मस्तानी' में दीपिका ने मस्तानी की भूमिका निभाई थी। खबरों की माने तो इस फ़िल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा नज़र आने वाली थीं, मगर किसी कारणों से प्रियंका इस फिल्म से बाहर हो गईं और अनकी जगह दीपिका नजर आएंगी।
अमिताभ बच्चन, दीपिका और इरफान की फिल्म 'पीकू' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। आमतौर पर दीपिका की रोमांटिक जोड़ी शाहरुख़ खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं के साथ देखी गई है और पसंद भी की गई है।
मगर, इस बार दीपिका की जोड़ी बन रही है एक ऐसे अभिनेता के साथ जो सधे और संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अगर दीपिका और इरफान की जोड़ी पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आती है, तो शायद इनकी जोड़ी देखने में दिलचस्प होगी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दीपिका पादुकोण, इरफान खान, फिल्म, गुस्ताखियां, Deepika Padukone, Irrfan Khan, Film, Gustakian