विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2017

'डियर जिंदगी' भारत में गूगल प्ले पर सबसे पॉपुलर फिल्म

स्थानीय रूप से विकसित 'बाहुबली : द गेम' ने 'डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियंस', 'सुपर मारियो रन' और 'पॉकेमन ड्यूल' जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों को मात दे दी.

'डियर जिंदगी' भारत में गूगल प्ले पर सबसे पॉपुलर फिल्म
नई दिल्ली: गूगल ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि 'डियर जिंदगी' भारत में गूगल प्ले पर साल की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई है. इसके बाद, मजबूत महिला पात्रों वाली फिल्में 'मोआना' और 'वंडर वुमन' हैं. कंपनी ने कहा कि 'फोटो एडिटर- ब्यूटी कैमरा एंड फोटो फिल्टर' और 'मैसेंजर लाइट' 2017 में टॉप ट्रेंडिंग ऐप रहे.

बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा की टी-शर्ट में दिखीं आलिया भट्ट!

स्थानीय रूप से विकसित 'बाहुबली : द गेम' ने 'डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियंस', 'सुपर मारियो रन' और 'पॉकेमन ड्यूल' जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों को मात दे दी.

VIDEO: आलिया भट्ट को KISS करने को तैयार नहीं वरुण धवन, किया ब्रेकअप

उल्लेखनीय है कि गूगल हर साल अपनी डिजिटल वितरण सेवा गूगल प्ले पर सर्वाधिक लोकप्रिय ऐप्स, गेम्स, म्यूजिक, मूवीज और किताबों की सूची प्रकाशित करता है. कंपनी ने कहा, "करण जौहर, ऋषि कपूर और रघुराम जी राजन के संस्मरणों समेत भारतीय लेखक शीर्ष पांच पुस्तकों की सूची में सबसे ऊपर रहे."

VIDEO: आलिया भट्ट से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dear Zindagi, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com