विज्ञापन

19 साल पहले आई फिल्म, कपूर खानदान के दो बच्चों का डेब्यू, ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म हुई फ्लॉप, लेकिन तौलिए ने गाने को बना दिया सुपरहिट

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आती हैं जिनका ट्रेलर और गानों के बाद लोगों को उससे बहुत उम्मीदें हो जाती हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पातीं. लेकिन फिल्म के गाने पसंद आते हैं. फिल्म सांवरिया भी उन्हीं फिल्मों मे से एक है.

19 साल पहले आई फिल्म, कपूर खानदान के दो बच्चों का डेब्यू, ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म हुई फ्लॉप, लेकिन तौलिए ने गाने को बना दिया सुपरहिट
19 साल पहले आई फिल्म फ्लॉप, इस गाने ने दिलाई एक्टर को पहचान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जिनका रिलीज से पहले दर्शकों के बीच गजब का बज रहता है, लेकिन जब वो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती हैं तो उसकी कहानी कुछ और ही हो जाती है. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करेंगे जो 2007 में आईं थी. इस फिल्म को बॉलीवुड के जाने-माने डॉयरेक्टर ने बनाया, साथ ही ये 2 कपूर स्टार किड की डेब्यू भी थी. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सांवरिया', जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया था. फिल्म के आने से पहले इसने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन जब साल 2007 में रिलीज हुई तो खासा कमाल नहीं कर पाई. लेकिन फिल्म का एक गाना लोगों के जहन में बस गया.

संजय लीला भंसाली ने बनाई फिल्म

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म दे चुके संजय लीला भंसाली ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'ब्लैक' जैसी बेहतरीन फिल्मों से खूब तारीफ बटोरी थी. इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म 'सांवरिया' भी इसी लेवल पर धमाल करेगी. लेकिन जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो कोई खासा कमाल नहीं कर पाई. बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे 'Disaster' कैटेगरी में रखा है. फिल्म का कुल बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया गया, जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन करीब 20.92 करोड़ रुपये ही रहा. 

रणबीर और सोनम का था बॉलीवुड डेब्यू

संजय लीला भंसाली फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर और सोनम कपूर दोनों को बतौर हीरो-हीरोइन लॉन्च कर रहे थे.  रणबीर और सोनम की खास बात ये थी कि दोनोनं ने ही भंसाली के साथ फिल्म 'ब्लैक' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. यानी डेब्यू करने से पहले दोनों भंसाली के काम करने के तरीके को जानते थे. फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर में रहने वाले राज और सकीना के इर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म रूसी लेखक फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की की कहानी 'White Nights' से प्रेरित थी. 

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो सुपरहिट शो, जिसे 1 हफ्ते में मिली थीं 14 लाख चिट्ठियां, 415 एपिसोड तक चला जलवा

गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें.

फिल्म फ्लॉप, लेकिन गाना हिट

सांवरिया भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इसका सांग 'जब से तेरे नैना' में जब रणबीर कमर पर सफेद तौलिए में डांस करते नजर आए तो लोगों का दिल जीत लिया. उस वक्त रणबीर का तौलिए वाला सीन इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि उनके डेब्यू की यादगार चीजो में शामिल हो गया. आज भी जब फिल्म 'सांवरिया' का जिक्र होता है तो रणबीर का वही तौलिया डांस लोगों को तुरंत याद आ जाता है. जब से तेरे नैना के बोल गीतकार समीर ने लिखे थे, इसको संगीत दिया था मोंटी शर्मा ने और शैल हाडा ने इस गाने को आवाज दी. 

इस गाने को लेकर एक और बात काफी दिलचस्प है कि इस गाने को शूट करना भी रणबीर के लिए आसान नहीं था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था फिल्म के एक शॉट को करने के लिए उन्हें 40-45 टेक लेने पड़ते थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Ranbir Kapoor, Saawariya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com