विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2022

बाथटब में बैठ काजोल ने डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए करवाया बेहद खास फोटोशूट, तस्वीर देख आप भी नहीं हटा सकेंगे नजर

मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने 2023 के अपने नए कैलेंडर के लिए फोटोशूट की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए वह बॉलीवुड सितारों के साथ फोटोशूट शुरू कर दिए हैं. कैलेंडर को लेकर डब्बू रत्नानी अपना लेटेस्ट फोटोशूट अभिनेत्री काजोल के किया है.

बाथटब में बैठ काजोल ने डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए करवाया बेहद खास फोटोशूट, तस्वीर देख आप भी नहीं हटा सकेंगे नजर
काजोल डब्बू रत्नानी फोटोशूट
नई दिल्ली:

मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने 2023 के अपने नए कैलेंडर के लिए फोटोशूट की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए वह बॉलीवुड सितारों के साथ फोटोशूट शुरू कर दिए हैं. कैलेंडर को लेकर डब्बू रत्नानी अपना लेटेस्ट फोटोशूट अभिनेत्री काजोल के किया है. काजोल भी डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में नज़र आएंगी. डब्बू रत्नानी ने फोटोशूट के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. डब्बू रत्नानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

उन्होंने अपने आधिकारिक कू ऐप एक अकाउंट पर काजोल के फोटोशूट की तस्वीर को शेयर किया है. अभिनेत्री एक बाथटब में डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए फ़ोटोशूट कराया है .काजोल पानी से भरे बाथटब में बैठ हुई नजर आ रही हैं. काजोल इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फोटोज़ में काजोल के साथ डब्बू रत्नानी भी दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीरों में डब्बू की बेटी मायरा साथ है, जबकि एक अन्य फ़ोटो में डब्बू रत्नानी, उनकी बेटी मायरा और पत्नी मनीषा डब्बू रत्नानी भी काजोल के साथ नज़र आ रही हैं. 

यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. काजोल के फैंस उनकी फोटोशूट की तस्वीरों को खूब पसंद कर हैं. साथ ही कमेंट अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि फ़ोटोग्राफर डब्बू रत्नानी हर साल अपना कैलेंडर लॉन्च करते हैं. इसके लिए बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों का फोटोशूट करते हैं. यह फोटोशूट चर्चा में रहता है. 2021 के कैलेंडर में कियारा आडवाणी का फ़ोटोशूट काफी चर्चा में था. इसी तरह डब्बू रत्नानी के कई अन्य फ़ोटोशूट में चर्चा में रहे हैं.

रणबीर कपूर ने एसएस राजामौली और को- स्टार्स के साथ दिया पोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dabboo Ratnani Photoshoot, Dabboo Ratnani Photoshoot 2023, Dabboo Ratnani Calendar Photoshoot, Kajol, Kajol Photoshoot, Kajol Dabboo Ratnani Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com