- सलमान खान की 'दबंग 3' ने तीसरे हफ्ते भी मचाया धमाल
- बॉक्स ऑफिस पर रहा सलमान खान की फिल्म का जलवा
- सलमान खान की फिल्म ने किया धुआंधार प्रदर्शन
Dabangg 3 Box Office Collection Day 21: सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और साईं मांजरेकर (Saiee anjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए रखा है. CAA और NRC पर हो रहे प्रदर्शन के कारण दबंग 3 की कमाई पर जरूर असर हुआ है, इसके बाद भी दबंग 3 ने खुद को साल की हिट फिल्मों में शामिल कर लिया है. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'दबंग 3 (Dabangg 3 Box Office Collection)' ने बीते दिन यानी गुरुवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में 'दबंग 3' 21 दिनों में 156.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना मिलनी बाकी है.
दूसरे हफ्ते भी रहा अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' का धमाल, कमाए इतने करोड़
बता दें कि सलमान खान की दबंग 3 को अक्षय कुमार की गुड न्यूज कड़ी टक्कर मिली है, इसके बाद भी फिल्म ने सिनेमाघरों में फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. CAA और NRC को लेकर दिल्ली और यूपी जैसे राज्यों में दबंग 3 अपना जलवा दिखाने में थोड़ी पीछे रही. खास बात तो यह है कि दबंग 3 की सक्सेस से खुश होकर सलमान खान ने एक्टर किच्चा सुदीप को एक लग्जरी कार भी गिफ्ट की है. बता दें कि 'दबंग 3' ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 31.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सोनम कपूर को इस एयरलाइन्स ने तीसरी बार लगाया चूना, फिर खोया सामान
'दबंग 3 (Dabangg 3)' में एक बार फिर चुलबुल पांडे अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रहे हैं. सलमान खान का ये नया अंदाज फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है. सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 (Dabangg 3 Budget)' के बजट की बात करें तो यह लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में सलमान खान की 'दबंग 3' को बॉक्स ऑफिस (Dabangg 3 Box Office Collection) पर बहुत मेहनत कर रही है. अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज (Good Newwz)' भी रिलीज हो गई है, जो 'दबंग 3' को कड़ी टक्कर दे रही है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं