विज्ञापन

86 की उम्र में भी काम करने को मजबूर बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन, दिनेश हिंगू बोले- इलाज के लिए पैसे चाहिए

दिग्गज कॉमेडियन दिनेश हिंगू का एक वीडियो वायरल है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो डॉक्टर के खर्च के लिए 86 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं.

86 की उम्र में भी काम करने को मजबूर बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन, दिनेश हिंगू बोले- इलाज के लिए पैसे चाहिए
डॉक्टर के खर्च के लिए 86 की उम्र में काम कर रहे एक्टर दिनेश हिंगू

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, लेकिन समय के साथ हालात कैसे बदल जाते हैं, इसकी एक भावुक झलक हाल ही में देखने को मिली. दिग्गज कॉमेडियन दिनेश हिंगू, जो कभी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते थे, आज 86 साल की उम्र में भी काम करने के लिए मजबूर हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने अपनी जिंदगी की सच्चाई बयां की, जिसने फैंस को हैरान भी किया और भावुक भी.

ये भी पढ़े: शाहरुख खान की फिल्म KING की रिलीज डेट कंफर्म, तीन साल बाद पर्दे पर नजर आएंगे किंग खान

डॉक्टर के खर्च के लिए करना पड़ रहा काम

दिनेश हिंगू ने साफ कहा कि उन्हें डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है, इसलिए वो आज भी काम करते हैं. उन्होंने बताया कि कभी-कभी उन्हें बुलावा आता है तो वो काम के लिए निकल जाते हैं. उनका कहना है कि डॉक्टर की फीस 5000 से 6000 रुपये तक होती है, जो उनके लिए एक बड़ा खर्च है. ये सुनकर ये साफ होता है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

गिरने से लगी थी चोट, फिर भी नहीं रुके

वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि कुछ समय पहले वो गिर गए थे और उन्हें चोट भी लगी थी. हालांकि अब हालत बेहतर है, लेकिन इस घटना ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया. इसके बावजूद वो घर बैठने के बजाय काम करना पसंद करते हैं. उनका कहना है कि जब बुलाया जाता है, तो वो चले जाते हैं, क्योंकि जरूरत उन्हें रुकने नहीं देती.

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

दिनेश हिंगू का करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. बाजीगर, हमराज, साजन और नो एंट्री जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी लोगों को याद हैं. उन्होंने गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में भी काम किया है. खासतौर पर पारसी किरदारों में उनकी कॉमिक एक्टिंग ऑडियंस को खूब पसंद आई.

बदलते वक्त के साथ बदले हालात

एक समय था जब उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, लेकिन अब हालात काफी बदल चुके हैं. उन्होंने खुद कहा कि कैरेक्टर आर्टिस्ट्स को उतने पैसे नहीं मिलते, जिससे गुजारा आसान हो सके. यही वजह है कि उन्हें इस उम्र में भी काम करना पड़ रहा है. उनका ये बयान फिल्म इंडस्ट्री के उस पहलू को सामने लाता है, जिस पर अक्सर कम बात होती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dinesh Hingoo, Actor Dinesh Hingoo, Dinesh Hingoo Movies, Dinesh Hingoo News, Comedian Dinesh Hingoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com