विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

Chhichhore Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर मचा 'छिछोरे' का धमाल, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

Chhichhore Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'छिछोरे (Chhichhore)' की उड़ान जारी है.

Chhichhore Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर मचा 'छिछोरे' का धमाल, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई
Chhichhore Box Office Collection Day 5: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का धमाल जारी
  • 'छिछोरे' का तूफान जारी
  • बॉक्स ऑफिस पर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया धमाल
  • फिल्म पहले हफ्ते में ही कर सकती है 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
नई दिल्ली:

Chhichhore Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'छिछोरे (Chhichhore)' की उड़ान जारी है. खासकर मुहर्रम के दिन छिछोरे ने सिनेमाहॉल में दमदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई की है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'छिछोरे (Chhichhore)' ने बीते मंगलवार को 9.50 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में फिल्म ने पांच दिनों में ही कुल 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 

प्रभास की फिल्म 'साहो' ने 12वें दिन भी की धांसू कमाई, जानें कुल कलेक्शन

'छिछोरे (Chhichhore)' की शानदार कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म पहला हफ्ता पूरा होने तक 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि, देखना यह होगा कि छिछोरे आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को कड़ी टक्कर दे पाएगी या नहीं. कॉलेज लाइफ पर आधारित इस फिल्म को लेकर यूथ में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, साथ ही लोग इसे पसंद भी खूब कर रहे हैं. बता दें कि छिछोरे ने पहले दिन 7.32 करोड़ रुपये से ओपनिंग करते हुए दूसरे दिन 12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 15 करोड़ रुपये और चौथे दिन 7.25 से 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.

KBC Written Update: सही जवाब मालूम होने पर भी हिमांशु नहीं जीत पाए 1 करोड़ रुपये, जानें क्या है वजह

'छिछोरे (Chhichhore)' की कहानी कॉलेज स्टूडेंट्स पर आधारित है, जो यारी-दोस्ती के साथ ही लूजर न बनने की मानसिकता से दूर रहने का संदेश देती है. फिल्म में कॉलेज के दिन हैं, यारी-दोस्ती का मजा है, हॉस्टेल लाइफ है और खेल में सबकुछ दांव पर लगाना है. इस तरह दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने संदेश के साथ ही हल्की-फुल्की फिल्म देने की कोशिश की है.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhichhore Box Office Collection Day 5, Chhichhore, Chhichhore Day 5 Box Office Collection, Chhichhore Box Office Collection, Chhichhore Strong Growth, Chhichhore Earning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com