अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर रही हैं. बतौर एक्टर वह पिछले छह साल से एक्टिंग से दूर हैं. लेकिन अनुष्का शर्मा ने अपने करियर में से एक बढ़कर एक फिल्में दी हैं. फिल्मों में उनके कई किरदार काफी यादगार भी रहे हैं. अनुष्का शर्मा पर्दे पर रोमांस से लेकर एक्शन तक करती हुई दिख चुकी हैं. आज हम आपको दिग्गज एक्ट्रेस की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसे न केवल सिनेमाघरों में बल्कि टीवी पर भी खूब पसंद किया गया है. इतना ही नहीं कम बजट की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
एनएच 10 का बजट और कलेक्शन
अनुष्का शर्मा की इस फिल्म का नाम एनएच 10 है. एनएच 10 साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अनुष्का शर्मा ने बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था. एनएच10 एक कम बजट की फिल्म थी. इस फिल्म का कुल बजट करीब 15 करोड़ रुपये था. जबकि एनएच 10 ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया था. एनएच 10 की कहानी एक घटना पर आधारित थी. जिसे पति-पत्नी को काफी बुरी अनुभव का सामना करना पड़ता है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ओटीटी पर एनएच10
एनएच 10 के आखिरी में अनुष्का शर्मा का शानदार एक्शन भी देखने को मिलता है. एनएच 10 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, नील भूपलम और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. करीब दो घंटे की यह फिल्म हर मामले में दर्शकों को बांधे रखती हैं. बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म भारत की टॉप महिला क्रिकेटर और गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. हालांकि अभी तक 'चकदा एक्सप्रेस' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं