विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2023

Bro Box Office Collection Day 9: बजट की डबल कमाई करने के बाद घटा पवन कल्याण और साई धरम तेज की ब्रो का कलेक्शन, 9th डे कमाया इतना

Bro Box Office Collection Day 9: पहले हफ्ते में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से ज्यादा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली साउथ की फिल्म ब्रो की कमाई घटती दिख रही है.

Bro Box Office Collection Day 9: बजट की डबल कमाई करने के बाद घटा पवन कल्याण और साई धरम तेज की ब्रो का कलेक्शन, 9th डे कमाया इतना
Bro Box Office Collection Day 9: साउथ की फिल्म ने कर ली इतनी कमाई
नई दिल्ली:

Bro Box Office Collection Day 9: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को पीछे छोड़ जबरदस्त ओपनिंग करने वाली फिल्म ब्रो का कलेक्शन धीरे धीरे घटता जा रहा है. वहीं रिलीज के 9 दिन बाद फिल्म की वीकेंड पर भी कमाई उठ नहीं पा रही है. हालांकि फिल्म ने 9 दिनों में दुनियाभर में बजट से दोगुनी कमाई कर ली है, जिसके बाद फैंस बेहद खुश होने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शनिवार यानी 9वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई भारत में की है. वहीं नौं दिनों के कलेक्शन के बाद फिल्म  का कुल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76.60 करोड़ हो गया है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

नौ दिनों के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 30.5 करोड़  की जबरदस्त कमाई करने के बाद दूसरे दिन ब्रो ने 17.05 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद तीसरे दिन 16.9 करोड़, चौथे दिन 3.85 करोड़, पांचवे दिन 2.95 करोड़, छठे दिन 2.20 करोड़ और सातवें दिन 1.3 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद 74.30 करोड़ का कलेक्शन हफ्तेभर में किया था, जो कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से ज्यादा था. हालांकि हर दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दिख रही है. जबकि आठवे दिन 0.90 करोड़ की फिल्म ने कमाई की थी. 

बता दें, ब्रो में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और विरुपक्षा से ऑडियंस का दिल जीतने वाले साई धरम तेज नजर आ रहे हैं, जिनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. 

रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bro, Bro Collection, Bro Box Office Collection, Bro Worldwide Box Office, Bro Box Office, Bro Film, Bro Bollywood Film, Box Office Collection, Bollywood News, Latest Film, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Bollywood, Bro South Film, Bro 100 Crore, Bro India Collection, Bro Vs Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com