विज्ञापन

Border 2 OTT Release: सिनेमाघर के बाद अब ओटीटी पर दिखेगी सनी देओल की दहाड़, 432 करोड़ कमाने वाली बॉर्डर 2 यहां होगी रिलीज

Border 2 OTT Release: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है.

Border 2 OTT Release: सिनेमाघर के बाद अब ओटीटी पर दिखेगी सनी देओल की दहाड़, 432 करोड़ कमाने वाली बॉर्डर 2 यहां होगी रिलीज
Border 2 OTT Release: सिनेमाघर के बाद अब ओटीटी पर दिखेगी सनी देओल की दहाड़

Border 2 OTT Release: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. जनवरी 2026 में थिएटर में रिलीज होने के बाद इसने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. दुनिया भर में फिल्म ने लगभग 432 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे यह 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हुई.

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi on Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही ने केडी के वल्गर गाने की बताई सच्चाई, बोलीं- कन्नड़ में गाना था, तीन साल पहले शूट हुआ

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट

फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर के किरदार में हैं. वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स ऑफिसर निर्मल जीत सिंह और अहान शेट्टी नेवी ऑफिसर एमएस रावत के रोल में नजर आए. इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बजवा, अन्या सिंह और मेधा राना जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं. निर्देशक अनुराग सिंह ने इस युद्ध ड्रामा को तीनों सेनाओं - आर्मी, नेवी और एयर फोर्स - के बहादुर सैनिकों की कहानी के जरिए पेश किया है. फिल्म में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का शानदार मिश्रण है. गाना 'घर कब आओगे' भी खूब पसंद किया गया.

किस ओटीटी पर देखें बॉर्डर 2

फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. अब जो लोग थिएटर में नहीं देख पाए या दोबारा देखना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 'बॉर्डर 2' 20 मार्च 2026 से अपनी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "चिट्ठी अब नेटफ्लिक्स आ गई है." यह फिल्म हिंदी में स्ट्रीम होगी और देशभक्ति से भरी इस कहानी को घर बैठे देखा जा सकेगा. प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार, निधि दत्ता, जेपी दत्ता और कृष्ण कुमार हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com