अगर इस वीकेंड घर से बाहर निकलने का मन नहीं है तो भी टेंशन की जरूरत नहीं. OTT प्लेटफॉर्म्स ने इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की पूरी थाली सजा दी है. युद्ध, क्राइम, सोशल ड्रामा से लेकर इंटरनेशनल म्यूजिक तक, कई नए शो और फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं. यानी सोफा पकड़िए और रिमोट संभालिए, क्योंकि बिंज-वॉचिंग का बढ़िया मौका है.
ये भी पढ़ें; 40 साल के इस एक्टर ने एक झटके में हिलाया सनी का स्टारडम, रिलीज से चार दिन पहले ही बॉर्डर 2 से निकला आगे
‘बॉर्डर 2' के साथ वॉर ड्रामा
इस हफ्ते जिन टाइटल्स पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें ‘बॉर्डर 2' शामिल है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. देशभक्ति और युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, इसलिए डिजिटल रिलीज को लेकर भी काफी चर्चा है.
‘
पीकी ब्लाइंडर्स की कहानी फिर आगे
क्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए भी इस हफ्ते खास कंटेंट है. मशहूर फ्रेंचाइजी ‘पीकी ब्लाइंडर्स' की दुनिया से जुड़ी नई फिल्म ‘Peaky Blinders: The Immortal Man' भी नेटफ्लिक्स पर आ रही है. टॉमी शेल्बी की कहानी आगे कैसे बढ़ती है, इसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
‘
चिरैया' में रिश्तों की जटिल कहानी
हिंदी कंटेंट देखने वालों के लिए ‘चिरैया' भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. यह सीरीज जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. कहानी रिश्तों, सहमति और समाज से जुड़े संवेदनशील मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है.
‘10/ जी क्वाटर्स' की भी होगी स्ट्रीमिंग
तेलुगु फिल्म ‘10/ जी क्वाटर्स' यह फिल्म हाल ही में ETV Win पर रिलीज हुई है. कहानी एक रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की जिंदगी और उनके रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है.
‘लैंडलॉर्ड' में अलग तरह की कहानी
‘लैंडलॉर्ड' नाम की फिल्म भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली है. यह टाइटल ZEE5 पर उपलब्ध होगा. फिल्म की कहानी एक मकान मालिक और किरायेदारों के बीच बनने वाले जटिल रिश्तों को दिखाती है.
‘Seetha Payanam' भी लिस्ट में शामिल
दक्षिण भारतीय कंटेंट पसंद करने वालों के लिए ‘Seetha Payanam' भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. यह फिल्म Sun NXT पर स्ट्रीम होगी और इसकी कहानी एक महिला के जीवन के सफर पर आधारित है.
‘The Housemaid' का भी इंतजार
थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘The Housemaid' भी इस हफ्ते OTT पर उपलब्ध है. यह फिल्म Prime Video पर स्ट्रीम की जा सकती है.
फैंटेसी ड्रामा ‘Wicked: For Good'
फैंटेसी जॉनर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘Wicked: For Good' भी रिलीज होने वाली है. यह टाइटल Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगा.
बिंज-वॉचिंग के लिए बढ़िया हफ्ता
कुल मिलाकर इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की अच्छी-खासी वैरायटी है. अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज एक साथ रिलीज हो रही हैं. ऐसे में अगर वीकेंड पर कोई खास प्लान नहीं है तो OTT पर ही एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम मिल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं