विज्ञापन

Nora Fatehi on Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही ने केडी के वल्गर गाने की बताई सच्चाई, बोलीं- कन्नड़ में गाना था, तीन साल पहले शूट हुआ

Nora Fatehi on Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' इन दिनों विवादों का सामना कर रहा है. इस गाने में संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना अपने लिरिक्स की वजह से विवादों में हैं.

Nora Fatehi on Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही ने केडी के वल्गर गाने की बताई सच्चाई, बोलीं- कन्नड़ में गाना था, तीन साल पहले शूट हुआ
Nora Fatehi on Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही ने केडी के वल्गर गाने की बताई सच्चाई

Nora Fatehi on Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' इन दिनों विवादों का सामना कर रहा है. इस गाने में संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना अपने लिरिक्स की वजह से विवादों में हैं. इस गाने की हिंदी वर्जन के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि उन्होंने गाने को खुद से नहीं बनाया, बल्कि सिर्फ कन्नड़ से शब्द-दर-शब्द अनुवाद किया.अब इस मामले में नोरा फतेही ने भी रिएक्शन दिया है और विवाद पर सफाई दी है. 

ये भी पढ़ें: टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' के सूरज एक्टिंग छोड़ बन गए किसान, सादगी भरी लाइफ कर देगी हैरान

क्या बोंली नोरा फतेही

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'पहली बात तो यह कि तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था. मैं यह गाना करने के लिए इसलिए राजी हुई क्योंकि यह बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े आइकॉन संजय दत्त हैं. जब मैंने यह गाना शूट किया तो सेट पर मुझे फिल्म मेकर्स पर काफी भरोसा था. इसलिए मैंने यह किया. जब मैंने यह गाना शूट किया तो मुझे बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि यह इतना भद्दा है. लेकिन जब मैंने इसको हिंदी में सुना तो मुझे समझ में आया कि यह बेहद भद्दा है.' 

विवाद पैदा करने की कोशिश

इसके अलावा नोरा फतेही ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. वहीं इससे पहले 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को ट्रांसलेट करने वाले रकीब आलम ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, "यह गाना कन्नड़ में डायरेक्टर प्रेम ने लिखा था. उन्होंने मुझे सिर्फ अनुवाद करने को कहा. मैंने मना भी किया और कहा कि ऐसे बोल सेंसर में पास नहीं होंगे, लेकिन प्रेम ने विवाद पैदा करने की बात कही और वैसे ही रख दिया." उन्होंने खुद को अपमानित महसूस करने की बात भी कही और कहा कि यह उनकी रचना नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com