यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का लंबे समय से इंतजार चल रहा है. यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में टॉक्सिक के दो टीजर रिलीज हुए, जिसे खूब पसंद किया गया. अब इस फिल्म के विलेन का खुलासा हो गया है और उनका लुक भी सामने आ गया है. टॉक्सिक में यश का टक्कर सिर्फ एक-दो विलेन से नहीं बल्कि तीन विलेन से होने वाली है. इनका लुक सामने आ चुका है. यश ने अपने इंस्टाग्राम पर इनकी पहली झलक शेयर की, जिससे फैंस में काफी उत्साह है.
टॉक्सिक में ये होंने विलेन
'टॉक्सिक' में अक्षय ओबेरॉय ने 'टोनी' का किरदार निभाया है. टोनी का लुक 1950 के दशक जैसा लगता है. वह रस्ट कलर के सूट में नजर आ रहे हैं और उनके आसपास लाशों का ढेर दिखता है, जो उनके खूंखार और हिंसक स्वभाव की ओर इशारा करता है. अक्षय ओबेरॉय बॉलीवुड में कई फिल्मों से जाने जाते हैं और इस बार वे एक दबंग विलेन के रूप में नजर आएंगे.
दूसरे विलेन हैं सुदेव नायर, जिन्होंने 'करमाडी' का रोल किया है. करमाडी का लुक काफी ग्रिट्टी और कमांडिंग है. वे फ्लैट कैप पहने हुए हैं, सीधी मूंछ रखे हैं और कमर में बंदूक की होल्स्टर लगाए दिख रहे हैं. सुदेव नायर मलयालम और अन्य भाषाओं की फिल्मों में अपने दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं. वहीं 'टॉक्सिक' में तीसरे विलेन बालाजी मनोहर हैं, जो फिल्म के अंदर भीरा के रोल में दिखाई देंगे. सोशल मीडिया पर इन तीनों कलाकारों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
'टॉक्सिक' एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर है, जो गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें ड्रग कार्टेल की कहानी दिखाई जाएगी. 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है. फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. कास्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस जैसे कलाकार भी शामिल हैं. यह पैन-इंडिया फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं