विज्ञापन

एल्विश यादव ने इस एक्ट्रेस संग गुपचुप की सगाई ! देखें पहली तस्वीर

सोशल मीडिया पर आज एक नई बहस छिड़ गई है. यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने सगाई कर ली है. इस बात की चर्चा तब से शुरू हुई है, जब से यूट्यूबर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है.

एल्विश यादव ने इस एक्ट्रेस संग गुपचुप की सगाई ! देखें पहली तस्वीर
एल्विश यादव ने इस एक्ट्रेस संग गुपचुप की सगाई ! देखें पहली तस्वीर

सोशल मीडिया पर आज एक नई बहस छिड़ गई है. यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने सगाई कर ली है. इस बात की चर्चा तब से शुरू हुई है, जब से यूट्यूबर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें में हाथ थामे नजर आ रहे हैं. एल्विश यादव की पोस्ट में यह भी साफ हो गया है कि उन्होंने किस हीरोइन से सगाई की है. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 

किस एक्ट्रेस संग की सगाई 

दरअसल एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. जिया की उंगली में एक चमकदार डायमंड रिंग साफ दिख रही है. इस फोटो के साथ एल्विश ने कैप्शन लिखा है- "मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया." उन्होंने जिया के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग किया है. जिया ने भी इस पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर किया और रेड हार्ट का इमोजी लगाया, जिससे फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

एल्विश यादव और जिया शंकर की मुलाकात

28 साल के एल्विश यादव और 30 साल की जिया शंकर दोनों ही बिग बॉस ओटीटी से जुड़े रहे हैं. दोनों के बीच पहले भी दोस्ती की बातें होती रही हैं, लेकिन अब यह तस्वीर देखकर फैंस पूछ रहे हैं- क्या दोनों ने सच में सगाई कर ली है? सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है, कई लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक एल्विश या जिया ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कुछ लोग मानते हैं कि यह किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन हो सकता है. खबरों के मुताबिक, दोनों जल्द ही जियो हॉटस्टार के शो "एंगेज्ड" सीजन 2 को होस्ट करने वाले हैं. इस शो का नाम और थीम देखते हुए रिंग वाली तस्वीर को प्रमोशन का हिस्सा बताया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elvish Yadav, Jiya Shankar, Elvish Yadav Engagement, Jiya Shankar Engagement, Elvish Yadav And Jiya Shankar Engagement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com