बॉलीवुड में इन दिनों दीवाली पार्टी का दौर है. हरेक बड़े सितारे को बॉलीवुड की पार्टियों में देखा गया है. इस बीच जहां पूरा बॉलवुड दीवाली के जश्न में डूब है, वहीं साउथ सिनेमा ने इस मौके का भरपूर इस्तेमाल किया है और दिखा दिया है कि आने वाले समय में वह कंटेंट के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए कमर कसे हुए हैं. साउथ सिनेमा के दिग्गजों ने दीवाली के मौके पर ढेर सारी फिल्मों के फर्स्ट लुक रिलीज किए हैं और किसी ने तो फिल्म का टीजर तक रिलीज किए हैं. इस तरह आने वाले समय में साउथ सिनेमा ऐसा कंटेंट लेकर आने वाला है जो पैन इंडिया रहेगा. इसके साथ ही रावणसुरा का भी लुक रिलीज किया गया है. आइए एक नजर डालते हैं साउथ की आने वाले जानदार फिल्मों पर...
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
1. टिल्लू स्कवायर
सिद्धू की सुपरहिट फिल्म टिल्लू के दूसरे पार्ट का ऐलान हो गया है और दीवाली के मौके पर टिल्लू स्कवायर का ऐलान कर दिया गया. फिल्म मालिक राम डायरेक्ट कर रहे हैं और आज से इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म में सिद्धू के साथ अनुपमा परमेश्वरन नजर आएंगी.
2. थंगालान
थंगलान में चियां विक्रम लीड रोल में हैं और उन्होंने दिखा दिया है कि वह बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाने को तैयार हैं. फिल्म को पा रंजीत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. 2023 में यह पैन इंडिया फिल्म रिलीज होगी.
3. वारिसू
तलपती विजय की फिल्म वारिसू का भी नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्टर में उनका धमाकेदार अंदाज देखा जा सकता है और उनके फैन्स में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है.
4. एजेंट
अखिल अक्किनेनी की फिल्म एजेंट का भी पोस्ट रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है. फिल्म संक्रांति 2023 पर रिलीज हो रही है.
5. वॉल्टेयर वीरैया
चिरंजीवी और रवि तेजा की आगामी एक्शन फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. के.एस. रविंद्र की फिल्म संक्रांति 2023 को रिलीज होने जा रही है.
Diwali 2022: एकता कपूर की पार्टी में शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं