विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे 40 सितारे, लेकिन ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचा ये एक्टर, बोले- बच्चों की तरह सभी एक्टर्स आते

एक्टर हेमंत पांडे ने कहा कि 'वेलकम टू द जंगल' में 40 एक्टर्स नजर आएंगे. शूट के वक्त सभी बड़े एक्टर्स बच्चों की तरह सेट पर आते थे.

वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे 40 सितारे, लेकिन ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचा ये एक्टर, बोले- बच्चों की तरह सभी एक्टर्स आते
वेलकम 2 द जंगल के ट्रेलर में नहीं दिखा ये एक्टर
NDTV
नई दिल्ली:

फिल्म वेलकम टू द जंगल एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है. यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है. अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन जैसे तमाम बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की कहानी आर्मी की पृष्ठभूमि के आसपास घूमती है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भव्य तरीके से रिलीज किया गया. फिल्म की लगभग सारी कास्ट ट्रेलर लॉन्च में मौजूद रही. फिल्म की कास्ट ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और खुशी जाहिर की. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय, जैकलिन, दिशा, जैकी, बिंदु दारा सिंह जैसी लगभग सारी कास्ट नजर आई. बता दें, इस फिल्म में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर हेमंत पांडे  भी एक अहम किरदार निभाने जा रहे हैं. लेकिन हेमंत पांडे फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में नजर नहीं आए. हाल ही में हेमंत पांडे ने NDTV से बात की और कारण बताया कि वह ट्रेलर लॉन्च में क्यों उपस्थित नहीं हुए. इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर काफी राज खोले.

40 लोगों में जगह बनाई

हेमंत पांडे ने कहा कि इस फिल्म में 40 एक्टर्स नजर आने वाले हैं और मैं इन लोगों के बीच में एक अहम किरदार में नजर आने वाला हूं. यह बहुत खुशी की बात है. इस फिल्म को सिर्फ अहमद खान ही डायरेक्ट कर सकते थे. सबसे बड़ी बात यह है कि जितनी भी फिल्म की कास्ट थी, वो बच्चों की तरह वहां आते थे और जो भी अहमद खान कहते थे उनकी बात मानते थे. एक्टर ने आगे कहा कि यह डायरेक्टर का काम है कि इतनी सारी कास्ट होने पर किसको किस जगह पर फिट करना है. मुझे तो इस बात की खुशी है कि मैंने इतनी बड़ी कास्ट के साथ काम किया है और इन सब के बीच में एक खास जगह बनाई है. फिल्म में कश्मीर के गांव का एक पोर्शन नजर आएगा. उस जगह मेरा किरदार दर्शकों को दिखाई देगा. आज वैसे फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. मैं अभी पटियाला में हूं, एक नेटफ्लिक्स की बड़ी सीरीज की शूटिंग कर रहा हूं. इसलिए मैं ट्रेलर लॉन्च में नहीं जा पाया.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के साथ काम करना था आसान, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, कहा- वह सेट पर रो पड़ते थे

एक्टर के करियर पर एक झलक

हेमंत पांडे बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन और थिएटर एक्टर हैं. वह दूरदर्शन के शो ऑफिस ऑफिस में अपने मशहूर किरदार पांडे जी को लेकर जाने जाते हैं. वैसे हेमंत उत्तराखंड के रहने वाले हैं और वह 1996 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों और शोज में कॉमेडी किरदार निभाए हैं. हेमंत पांडे 18 साल की उम्र में अपनी बहन के घर जाने के बहाने उत्तराखंड से दिल्ली आ गए थे. उनको एक एनजीओ के माध्यम से पहला ब्रेक मिला. हेमंत तमिल फिल्म में नजर आए जो साल 1999 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद 'मुझे कुछ कहना है', 'रहना है तेरे दिल में', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'अबकी बरस', 'बधाई हो बधाई' जैसी तमाम फिल्मों में एक्टर दिखाई दिए. अगर उनके टेलीविजन करियर की बात करें तो वह 1996 में आया शो टांग-झांक से उन्होंने शुरुआत की थी. वैसे तो हेमंत पांडे ने काफी बड़ी फिल्में की हैं. हेमंत, ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म कृष में भी नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में ऋतिक के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया.

वेलकम टू द जंगल का आया ट्रेलर 

बीते दिन 11 जून को मचअवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारे नजर आए. वहीं रवीना टंडन की भी झलक देखने को मिली, जो कई साल बाद अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही हैं. वहीं इसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Review: 95 साल के इश्क और बंटवारे की टीस ने रुलाया, अनुभव सिन्हा ने कहा- हर फ्रेम में है विश्वास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Hemant Pandey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com