विज्ञापन

गोविंदा का फेवरेट है 32 साल पुराना गाना, कुमार सानू की आइकॉनिक आवाज, हीरो नंबर वन ने उठाया था जोखिम 

गोविंदा 90 के दशक के उन सुपरस्टार्स में रहे, जिनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही छा जाते थे. अपनी बेहतरीन कॉमेडी और एनर्जी से उन्होंने हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन और राजा बाबू जैसी फिल्मों को यादगार बना दिया.

गोविंदा का फेवरेट है 32 साल पुराना गाना, कुमार सानू की आइकॉनिक आवाज, हीरो नंबर वन ने उठाया था जोखिम 
गोविंदा का फेवरेट है 32 साल पुराना गाना
Social Media
नई दिल्ली:

90 के दशक के सुपरस्टार्स की बात करें तो गोविंदा के नाम के बिना तो चर्चा पूरी हो ही नहीं सकती. उन्होंने हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन और राजा बाबू जैसी फिल्मों में चुलबुली एक्टिंग और इसके अवाला अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीची का फेवरेट सॉन्ग कौनसा है. इसका हाल ही में जिक्र एएनआई को दिए इंटरव्यू में किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 32 साल पुराने गाने में उन्होंने जोखिम उठाया था. लेकिन वह उनका फेवरेट है. खास बात यह कि आज यह गाना डीजे में खूब सुनने को मिलता है. 

गोविंदा का फेवरेट सॉन्ग है ये 32 साल पुराना गाना

ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने याद किया कि उन्हें पहले से ही पता था कि भले ही कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न चले, लेकिन उसके गाने बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो सकते हैं. उन्होंने कहा, मुझे ये पता था कि मेरी फिल्में नहीं चलेगी मेरी फिल्मों के गाने ज्यादा चलेंगे. उन्होंने बताया कि उनके करियर का सबसे बेस्ट और फेवरेट सॉन्ग सरकाई लो खटिया है. उन्होंने कहा, मैंने लोलो (करिश्मा) को कहा था कि ये गाना एक तरफ और पिक्चर के लिए जो तालियां बजेंगी एक तरफ. 

ये भी पढ़ें- राहत इंदौरी ने लिखा, अनु मलिक ने किया कंपोज, 29 साल पहले आए गाने को 90s के दिग्गज सिंगरों ने बनाया कल्ट 

सरकाई लो खटिया के लिए उठाया जोखिम

गोविंदा ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने जोखिम उठाया. उन्होंने कहा, सेट पर मैंने डेविड (डायरेक्टर डेविड धवन) से कहा कैमरा रोल करे. मैंने हवा में लेफ्ट की ओर मुड़कर करिश्मा के एक तरफ से दूसरी तरफ आ गया. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैं ऐसा कर सकता हूं क्योंकि मुझे चोट लग सकती थी. 

राजा बाबू का है गाना 

सरकाई लो खटिया आज 32 साल बाद भी खूब पॉपुलर है. यह फिल्म राजा बाबू का गाना है, जो 1994 में रिलीज हुई थी. यह मेलोड्रामा कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था. फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर के अलावा शक्ति कपूर, कादर खान, अरुणा ईरानी, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर नजर आए थे. जबकि फिल्म के गाने आनंद मिलिंद ने कंपोज किए और समीर ने लिखे थे. सरकाई लो खटिया को कुमार सानू और पूर्णिमा ने गाया था. 

ये भी पढे़ं- हरिहरन और अल्का याग्निक की आवाज, सलमान खान का संजय लीला भंसाली की फिल्म में 30 साल पहले रोमांस, दिल छू लेगा बारिश का गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Kumar Sanu, Sarkai Lo Khatiya Jada Lage, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com