विज्ञापन

बॉलीवुड का खूंखार विलेन, रात 3:30 बजे राज कपूर ने की थी कास्टिंग, लोग हुए खिलाफ, फिर यूं मिली 'प्रेम रोग'

बॉलीवुड के खूंखार विलेन रजा मुराद ने बताया कि फिल्म प्रेम रोग में मेरी रात 3:30 बजे कास्टिंग हुई थी. राज कपूर ने अपने प्रोडक्शन टीम को कॉल किया और मुझसे संपर्क करने के लिए कहा.

रजा मुराद ने प्रेम रोग के सुनाए अनसुने किस्से
नई दिल्ली:

रजा मुराद बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जिन्होंने विलेन के किरदार को एक अलग तरीके से पेश किया है. वैसे तो बॉलीवुड में शक्ति कपूर, रंजीत जैसे काफी विलेन हैं, जिनको दर्शकों ने बहुत पसंद किया. लेकिन रजा मुराद की बराबरी करना हर किसी एक्टर के वश में नहीं था. रजा मुराद ने साल 1972 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म का नाम एक नजर था, जिसमें उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया था. रजा मुराद आज के समय में आए बॉलीवुड के नए विलेन को अच्छी टक्कर देते हैं. हाल ही में रजा मुराद ने NDTV से बात की और फिल्म प्रेम रोग में अपनी कास्टिंग और काफी मुद्दों को लेकर खुलकर बात की.

प्रोडक्शन टीम को कॉल किया

एक्टर रजा मुराद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मैंने पहले साल 1973 में आई फिल्म नमक हराम में एक छोटा सा किरदार किया था. मैंने इसके बाद में भी काफी छोटे-छोटे किरदार किए. जब वह समय आया तब राज कपूर फिल्म प्रेम रोग बना रहे थे, साल 1980 में इस फिल्म की कास्टिंग चल रही थी. हालांकि राज कपूर जी ने मेरा काम 'नमक हराम' में देखा था. उन्होंने रात के 3:30 बजे अपने प्रोडक्शन टीम को कॉल किया और कहा कि वह 'नमक हराम' में लंबा लड़का कौन था. तब उनके प्रोडक्शन टीम में मेरे बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, जिसमें उन्होंने नहीं किया था डांस, बनने में लगे थे 14 साल

इसके बाद राज कपूर जी ने मुझे एक बड़े स्तर पर विलेन के किरदार में कास्ट किया. जैसा कि आप सब जानते हैं कि फिल्म प्रेम रोग में मेरा नाम राजा वीरेंद्र प्रताप सिंह था. हालांकि कास्टिंग से पहले काफी लोगों ने मेरे नाम का विरोध किया था. लेकिन राज कपूर जी को मेरे काम पर विश्वास था. इसके बाद में राज कपूर फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई में भी एक विलेन के किरदार में नजर आया. लेकिन उस फिल्म में एक 50-55 साल के विलेन के किरदार में दिखाई दिया.

आर. के बैनर से था प्यार

एक्टर ने आगे कहा कि राज कपूर को अपने आर. के बैनर से बहुत प्यार था. वह अपने परिवार से ज्यादा अपने इस प्रोडक्शन हाउस से प्यार करते थे. उन्होंने यह भी बताया कि राज कपूर को नॉनवेज और शराब बहुत पसंद थी. लेकिन जब भी उनकी फिल्म में सेंसर बोर्ड से जुड़ी कोई दिक्कत आती थी तो वह 2 महीने के लिए नॉनवेज और शराब छोड़ देते थे. जैसे ही उनकी फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो जाती, वह फिर से अपनी उसी लाइफ में वापस आ जाते थे. इसके अलावा उन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली हो गयी' से जुड़ी बातें बताई, उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग ज्यादातर कश्मीर में हुई है. उस वक्त राज कपूर साहब काफी बीमार थे, इसलिए वह शूटिंग के दौरान पालकी से जाते थे. अगर राजा मुराद की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की सभी बड़ी फिल्में और बड़े फिल्ममकर के साथ काम किया. रजा आज के समय भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं. उनको साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म रुद्रामांदेवी में देखा था. यह तेलुगू फिल्म है, इसके अलावा रजा मुराद काफी टेलिविजन शोज भी कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: दर्शकों के बीच जल्द आ रही है 'मिर्जापुर: द मूवी', जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Raza Murad, Raza Murad Actor, Prem Rog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com