विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2019

बॉलीवुड डायरेक्टर ने साध्वी प्रज्ञा को दिया जवाब, बोले- क्या दाउद इब्राहिम-मसूद अजहर को दे सकती हैं श्राप?

बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) के हेमंत करकरो के लेकर दिए बयान पर रिएक्शन दिया है.

बॉलीवुड डायरेक्टर ने साध्वी प्रज्ञा को दिया जवाब, बोले- क्या दाउद इब्राहिम-मसूद अजहर को दे सकती हैं श्राप?
साध्वी प्रज्ञा को बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने यूं दिया जवाब
  • साध्वी प्रज्ञा ने हेमंत करकरे पर दिया विवादित बयान
  • भोपाल से लड़ रही हैं चुनाव
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ने यूं दिया जवाब
नई दिल्ली:

साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) का मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे (Hemant Karkare) पर बयान सुर्खियों में आ गया है और हर ओर से इसे लेकर रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) के इस बयान को लेकर रिएक्शन दिया है. राहुल ढोलकिया गुजरात दंगों पर आधारित फिल्म 'परजानिया' बना चुके हैं और शाहरुख खान की 'रईस' जैसी फिल्मों मे वे डायरेक्ट कर चुके हैं. राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने साध्वी प्रज्ञा से कहा है कि वे दुर्दांत आतंकियों को भी श्राप देकर उनका विनाश कर सकती हैं. 

अनन्या पांडेय ने सोनाक्षी सिन्हा संग 'फर्स्ट क्लास' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, देखें Video

साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) को लेकर राहुल ढोलकिया ने लिखा हैः 'क्या साध्वी प्रज्ञा प्लीज हाफिज सईद, मसूद अजहर, दाउद इब्राहिम को भी श्राप दे सकती है?' इस तरह राहुल ढोलकिया ने साध्वी प्रज्ञा के उस बयान पर रिएक्शन दिया है जिसमें साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि मैंने ही हेमंत करकरे को कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा. साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के आते ही हंगामा मच गया और सोशल मीडिया पर इस पर बहुत ही जोरदार तरीके से प्रतिक्रिया भी आ रही है.

Kalank Box Office Collection Day 2: 'कलंक' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, आलिया-वरुण की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि हेमंत करकरे (Hemant Karkare) मुंबई में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए थे. इसके अलावा जिस केस में साध्वी प्रज्ञा आरोपी थीं, उस मालेगांव सीरियल ब्लास्ट की जांच इनके पास ही थी. हालांकि, उनकी चार्जशीट पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे. बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से उतारा है. प्रज्ञा ठाकुर और दिग्विजय सिंह के खिलाफ पहले भी कई बार निशाना साध चुकी हैं.  उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद शब्द कहना गलत है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadhvi Pragya, Rahul Dholakia, Masood Azahar, Hafiz Saeed, Dawood Abrahim, Hemant Karkare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com