विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुआ एक महीना, बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- अब कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा...

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महीने होने पर मशहूर डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुआ एक महीना, बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- अब कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने किया ट्वीट
  • सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हुआ पूरा
  • डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट कर किया सुशांत सिंह राजपूत को याद
  • मुकेश छाबड़ा का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महीना बीत चुका है. एक्टर ने अपने काम से और अपने अंदाज से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई. बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन से न केवल फैंस को बल्कि कई बॉलीवुड कलाकारों को भी झटका लगा है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने होने पर मशहूर डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा. मुकेश छाबड़ा का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया गया ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए मुकेश छाबड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक महीना हो गया है आज, 'अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा." उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में जारी परिवारवाद का मुद्दा भी खूब उठाया गया. इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए भी फैंस ने मांग की.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, सोन चिरैया, एम.एस धोनी, छिछोरे और केदारनाथ जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Death, Sushant Singh Rajput Demise, Mukesh Chhabra, Mukesh Chhabra On Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com