विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

लंदन की गलियों में डांस कर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनाया जन्मदिन, Video हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो डांस कर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट कर रही हैं

लंदन की गलियों में डांस कर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनाया जन्मदिन, Video हुआ वायरल
श्रुति हासन (Shruti Haasan) का वीडियो वायरल
  • श्रुति हासन का वीडियो हुआ वायरल
  • लंदन की गलियों में किया डांस
  • 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो डांस कर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो लंदन की सड़कों पर डांस कर रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. उनके इस वीडियो को 6 लाख 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. श्रुति हासन (Shruti Haasan) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और उनके वीडियो खूब धूम मचाते हैं.

कॉमेडियन कुणाल कामरा को 4 एयरलाइन्स ने किया बैन, तो इस एयरलाइन्स से बोले- तुम भी कर दो यार...

श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने साउथ की फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और अब वह हॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. साउथ से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली श्रुति हासन जल्द ही अमेरिकन टीवी शो 'ट्रेडस्टोन' (Treadstone) में अपनी भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इस शो में श्रुति हासन (Shruti Haasan) एक 'किलर' का रोल अदा करेंगी. श्रुति हासन श्रुति हासन ने इस बात की जानकारी खुद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी. इस शो के जरिए हॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ाने वाली श्रुति हासन साउथ की पहली एक्ट्रेस होंगी.

खेसारी लाल यादव के देहाती लुक पर फिदा हुईं मॉर्डन काजल राघवानी, यूट्यूब पर Video की धूम

साउथ से लेकर बॉलीवुड का पड़ाव पार करते हुए हॉलीवुड पहुंचने वाली श्रुति हासन  (Shruti Haasan) एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह पता लगता है कि श्रुति हासन सिंगिंग भी काफी अच्छे से करती हैं. तेलुगु फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति हासन ने बॉलीवुड में अब तक 'वेलकम बैक, रमैया वस्तावैया, गब्बर इज बैक, लक, डी-डे, बहन होगी तेरी, रॉकी हैंडसम और तेवर' जैसी फिल्मों में काम किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shruti Haasan, Shruti Haasan Video, Shruti Haasan Dance Video, Shruti Haasan Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com