विज्ञापन

Kapil Sharma VIDEO: जब शो में इस एक्ट्रेस की वजह से कपिल शर्मा खुद को ही दे बैठे गाली, सबके सामने मजाक बन गए कॉमेडी किंग

Kapil Sharma Video: कपिल शर्मा के शो में ऐसे हल्के-फुल्के और मजेदार पल अक्सर देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. यह किस्सा भी उन्हीं में से एक है. कुल मिलाकर बात यही है कि भाषा चाहे कोई भी हो, हंसी और मजाक हर किसी को जोड़ने का काम करता है.

Kapil Sharma VIDEO: जब शो में इस एक्ट्रेस की वजह से कपिल शर्मा खुद को ही दे बैठे गाली, सबके सामने मजाक बन गए कॉमेडी किंग
Kapil Sharma Video: कपिल शर्मा के शो में इस एक्ट्रेस ने कर दी थी उन्हीं की बोलती बंद
नई दिल्ली:

Kapil Sharma VIDEO: कॉमेडी और मस्ती से भरपूर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में अक्सर सेलेब्स अपने अनोखे अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक मजेदार किस्सा उस वक्त देखने को मिला, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन, अक्षय कुमार के साथ शो में पहुंचीं और उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा को तमिल में गाली बोलने पर मजबूर कर दिया. शो में बातचीत के दौरान कपिल ने श्रुति से तमिल भाषा में कुछ बोलने को कहा, लेकिन अंत में ये मजाक उन्हीं पर उल्टा पड़ गया.

'मुझे तमिल में गाली देना पसंद है'

कपिल शर्मा ने श्रुति हासन (Shruti Haasan) से पहले पूछा कि वो कितनी भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं. इसके जवाब में श्रुति ने बताया कि उन्होंने चार भाषाओं में काम किया है, जिनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु और हिंग्लिश शामिल हैं. इसके बाद कपिल ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा कि उन्हें रोमांस किस भाषा में पसंद है. इस पर श्रुति ने हंसते हुए कहा कि उन्हें तमिल में गाली देना काफी मजेदार लगता है. हालांकि, कपिल ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वो उन्हें तमिल में कोई रोमांटिक डायलॉग सिखाएं.

श्रुति ने एक तमिल डायलॉग बोला, जिसे कपिल ने बिना समझे ही दोहरा दिया. इसके बाद कपिल ने कहा कि अब उन्हें उसी भाषा में कोई हल्की-फुल्की मजाकिया गाली सिखाई जाए. इस पर श्रुति हंस पड़ीं और बताया कि जो डायलॉग कपिल ने अभी बोला, वो दरअसल एक गाली ही थी. ये सुनकर कपिल खुद भी चौंक गए, लेकिन तुरंत ही अपनी कॉमिक टाइमिंग दिखाते हुए मुस्कराकर बोले कि अगर कोई खूबसूरत लड़की गाली भी दे, तो वो भी अच्छी लगती है. ये सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसी से लोटपोट हो गए.

कपिल शर्मा: अमृतसर से मुंबई तक

अमृतसर के एक साधारण पंजाबी परिवार में 2 अप्रैल 1981 को जन्मे कपिल शर्मा ने सपनों को हंसी में बदल दिया. ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर उन्होंने कॉमेडी का सफर शुरू किया, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ने उन्हें स्टार बना दिया, फिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने नेटफ्लिक्स पर नया कीर्तिमान बनाया. फरवरी 2026 में सीजन 5 का ऐलान किया गया. पत्नी गिन्नी चतरथ और उनके दो बच्चे हैं. 45 साल की उम्र में भी वे भारतीय कॉमेडी के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन

श्रुति हासन, मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस

श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ. वे कमल हासन और सरिका की बेटी हैं. एक्ट्रेस, सिंगर और म्यूजिशियन के रूप में वे तीन भाषाओं की सिनेमा में छाई हुई हैं. ‘लक' से बॉलीवुड और ‘गब्बर सिंह' से तेलुगु सिनेमा में धमाल मचाया, 16 अप्रैल 2026 को मुंबई के 16वें INCA अवॉर्ड्स में पापा कमल हासन के साथ नजर आईं. वे सालार और कुली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हगै. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shruti Haasan, Kapil Sharma, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com