विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

Time के प्रभावशाली लोगों की सूची में PM Modi सहित 'शाहीनबाग की दादी' भी शामिल, बॉलीवुड एक्टर बोले- रॉकस्टार...

टाइम मैगजीन (Time Magazine) की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के साथ शाहीनबाग की दादी बिल्किस बानो (Bilkis Bano) का भी नाम शामिल है. जिसे लेकर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने ट्वीट किया है.

Time के प्रभावशाली लोगों की सूची में PM Modi सहित 'शाहीनबाग की दादी' भी शामिल, बॉलीवुड एक्टर बोले- रॉकस्टार...
जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने टाइन मैगजीन में बिल्किस बानो का नाम आने पर किया ट्वीट
  • टाइम मैगजीन में पीएम मोदी के साथ शाहीनबाग की दादी का नाम भी शामिल
  • बिल्किस बानो को लेकर बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब ने किया ट्वीट
  • जीशान अय्यूब ने दादी को बताया रॉकस्टार
नई दिल्ली:

मशहूर टाइम मैगजीन (Time Magazine) ने 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ-साथ नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग आंदोलन का चेहरा बनीं 82 साल की बिल्किस बानो (Bilkis Bano) का भी नाम शामिल है. इस बात को लेकर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. अपने ट्वीट में जीशान अय्यूब ने नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाली दादी को रॉकस्टार बताया है. जीशान अय्यूब के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने अपने ट्वीट में बिल्किस बानो (Bilkis Bano) के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने लिखा, "रॉकस्टार दादी..." बता दें कि बिल्किस बानो को शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जानी जाती हैं. टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस (Kamala Harris) को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा मैगजीन की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), जो बाइडेन (Joe Biden), एंजेला मर्केल (Angela Merkel) और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है.

बता दें कि शाहीनबाग में नागरिकता कानून (CAA) को वापस लेने की मांग को लेकर 101 दिनों तक धरना प्रदर्शन चला था. कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदर्शन बंद कर दिया गया था. इसी साल फरवरी में लगातार जारी प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के न्योते पर प्रदर्शनकारी शाह से मिलने जा रहे थे. प्रदर्शनकारी गृह मंत्री शाह के घर मार्च निकालते हुए जा रहे थे. इस मार्च को पुलिस से इजाजत नहीं मिली. ऐसे में पुलिस से बात करने के लिए प्रदर्शनकारियों में शामिल दादियां पहुंची थीं. वे पुलिस की बात मानकर वापस लौट गईं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeeshan Ayyub, Bilkis Bano, Zeeshan Ayyub Tweet, Zeeshan Ayyub Twitter, Zeeshan Ayyub On Bilkis Bano, Bilkis Bano Name In Time Magazine List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com