विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2023

बॉबी देओल के अंदर का जाग गया 'एनिमल', 54 की उम्र में फिजीक देख फैन्स बोले- करीब का मासूम बिरजू बना बीस्ट...

Bobby Deol: बॉबी देओल 2.0 काफी खतरनाक है. उन्होंने खुद को पूरी तरह से अपनी फिटनेस और एक्टिंग के लिए समर्पित कर दिया है तभी तो 54 की उम्र में उनका यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है.

बॉबी देओल के अंदर का जाग गया 'एनिमल', 54 की उम्र में फिजीक देख फैन्स बोले- करीब का मासूम बिरजू बना बीस्ट...
Bobby Deol: बॉबी देओल का बीस्ट मोड ने जीता फैन्स का दिल
  • बॉबी देओल 2.0 सुर्खियों में
  • एनिमल का अबरार बनकर जीता दिल
  • बॉबी देओल का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉबी देओल 2.0 कमाल है. जी हां, यह किसी फिल्म का नाम नहीं बल्कि बॉबी देओल की वापसी के बाद उन्हें कहा जा सकता है. बेशक लंबे समय तक घर पर रहे बॉबी देओल जैसे ही घर से निकलकर दोबारा एक्टिंग की दुनिया में पहुंचे उन्होंने दिखा दिया कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त. बॉबी देओल ने जोरदार वापसी आश्रम सीरियल के जरिये की थी और फिर कई फिल्मों में उनके रोल भी शानदार थे. लेकिन एनिमल ने आकर तो उन्हें लेकर पूरा परसेप्शन ही बदलकर रख दिया है. संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में बॉबी देओल ने अबरार का किरदार निभाया है और दिखा दिया है कि बॉबी देओल 2.0 पहले से ज्यादा खतरनाक है. एनिमल की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

तृप्ति डिमरी ने बताया 'एनिमल' के बाद कैसे बदल गई जिंदगी, बोलीं- रातों की नींद हराम हो गई है...

बॉबी देओल का 'एनिमल' अंदाज

इस वीडियो में बॉबी देओल जबरदस्त फिजीक दिखा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर उनके फैन्स जबरदस्त जोश से भर गए हैं. एनिमल के अबरार ने इस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'रुक नहीं सकता, रुकूंगा नहीं.' इस तरह बॉबी देओल ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह इस इनिंग में ना सिर्फ शानदार रोल करेंगे बल्कि वह अपनी फिजीक और लुक भी खास ध्यान देंगे. वैसे भी 54 साल के बॉबी देओल के इस वीडियो पर फैन्स फिदा हो रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

बॉबी देओल के वीडियो पर फैन्स के कमेंट

बॉबी देओल के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है कि अभी तो एक्शन की शुरुआत हुई है. वहीं एक दूसरे फैन ने कहा है कि यह मेरा बॉब है. कड़ी मेहनत दिख रही है. यही नहीं फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे और एक ने तो लिखा है, 'बीस्ट...कौन मानेगा कि आपने एक बार करीब के मासूम बिरजू का किरदार निभाया था?'

10वें दिन कमाई में एनिमल ने भले छोड़ दिया हो जवान-पठान को पीछे, पर इन 2 फिल्मों के आगे टेक दिए घुटने

बॉबी देओल का करियर

बॉबी देओल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने धरमवीर फिल्म में अपने पिता के बचपन का रोल किया था. बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म बरसात थी जो 1995 में रिलीज हुई थी. बॉबी देओल की कुछ शानदार फिल्मों की बात करें तो उसमें गुप्त, सोल्जर, अजनबी, हमराज,अपने, हाउसफुल 4 और यमला पगला दीवाना के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं. आने वाले दिनों में भी बॉबी देओल जमकर धूम मचाने वाले हैं.

एनिमल मूवी रिव्यू...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bobby Deol, Bobby Deol Age, Bobby Deol 2.0, Bollywood, Filmy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com