एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दूसरे हफ्ते भी एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है. रणबीर कपूर और बॉबी देओल की इस फिल्म ने कई मामलों में पठान, गदर 2, जवान और टाइगर 3 जैसे फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. लेकिन 10वें दिन रणबीर कपूर की यह फिल्म गदर 2 और बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी.
दरअसल हिंदी भाषा में एनिमल ने अपने 10 वें दिन 33.53 करोड़ रुपये की कमाई की है. रणबीर कपूर और बॉबी देओल की यह फिल्म गदर 2 के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. सनी देओल की फिल्म ने अपने 10वें दिन 38.90 रुपये की कमाई की थी. गदर 2 की यह कमाई बाहुबली के 10वें दिन की कमाई से ज्यादा है. यानी हिंदी भाषा में एनिमल 10वें दिन गदर 2 और बाहुबली को पीछे नहीं छोड़ पाई है. हालांकि ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस में एनिमल गदर 2 से आगे निकल चुकी है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
Highest 10th Day Collection Of All Time [Hindi net]💥
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) December 11, 2023
1. #Gadar2: 38.90 Cr
2. #Baahubali2: 34.50 Cr
3. #Animal: 33.53 Cr
top 50:https://t.co/bHqNeVG6Ve
आपको बता दें कि रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल ने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई की थी, जिसके चलते पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ हो गया है. वहीं आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़ और नौवें दिन 34.74 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया. एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं