विज्ञापन

बॉबी देओल ने सनी देओल से चुराई थी जिंदगी की ये पहली चीज, बोले- भैया को अब भी नहीं पता

Bobby Deol Sunny Deol Bond: बॉबी देओल ने कहा- मैं अपने भाई (सनी देओल) की कपबोर्ड  चेक करता था क्योंकि वो बहुत शॉपिंग करते थे. 

बॉबी देओल ने सनी देओल से चुराई थी जिंदगी की ये पहली चीज, बोले- भैया को अब भी नहीं पता
बॉबी देओल ने बताया सनी देओल से चुराई थी जींस
नई दिल्ली:

बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में टीजर सामने आया है. इसी बीच वह शेखर सुमन के चैट शो शेखर टूनाइट में शामिल हुए. जहां उन्होंने कन्फेशन रूम में एक खुलासा किया. दरअसल, बॉबी देओल ने हाल ही में अपने कॉलेज के दिनों का एक बड़ा राज खोला, जिसके बारे में सनी देओल को बी नहीं पता. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी की सबसे पहली जीन्स उनकी नहीं बल्कि बड़े भाई सनी देओल की है, जिसके बारे में वह आज तक नहीं जानते. 

बॉबी देओल ने चुराई सनी देओल की जींस

बॉबी देओल ने कहा, एक जींस पड़ी थी. एक महीने बाद वो 20 जींस के नीचे ही पड़ी हुई थी. मैंने सोचा चुपके से निकाल लेता हूं. किसी को पता भी नहीं चलेगा. मैंने चुपके से निकाल ली और आज तक मेरे भाई को नहीं पता. मेरी पहली जींस मैंने अपने भाई से चोरी की थी.

ये भी पढे़ं- Aishwarya Rai Cannes Day 2: जलपरी के बाद बॉस लेडी अवतार में ऐश्वर्या राय, फैंस बोले - नजरें नहीं हट रही

भाई सनी देओल की अलमारी चेक करते थे बॉबी देओल 

आगे उन्होंने कहा, मैं अपने भाई की कपबोर्ड (अलमारी) चेक करता था क्योंकि वो बहुत शॉपिंग करते थे. उस वक्त मैं कॉलेज में था और काम नहीं करता था. तो मेरे लिए शॉपिंग नहीं होती थी. उनके पास बहुत सारी जींस पड़ी रहती थी. इस पर शेखर सुमन ने कहा- फैंटास्टिक अमेजिंग. 

सनी देओल और बॉबी देओल के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बॉबी देओल और सनी देओल भाई हैं और उनके पिता सुपरस्टार धर्मेंद्र हैं. दोनों का रिश्ता बहुत गहरा है, जिसका जिक्र वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए करते रहते हैं. दोनों की मां धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं और दो बहनें विजेता और अजेता देओल हैं. जबकि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दोनों भाईयों की दो बहनें ईशा और अहाना देओल और हैं. 

ये भी पढे़ं- पापा जैसा लंबा करियर चाहता था ये स्टारकिड, फिल्मों में हुए फ्लॉप, विवादों से जुड़ा नाता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bobby Deol, Sunny Deol, First Jeans, Bobby Deol  jeans, Bobby Deol  brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com