36 साल के हुए करण सिंह ग्रोवर.
- गोवा में करण सिंह ग्रोवर ने मनाया 36वां बर्थडे
- पत्नी बिपाशा बसु ने करण के बर्थडे को बनाया खास
- करण की तीसरी पत्नी हैं बिपाशा
नई दिल्ली:
बॉलीवुड और टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर 36 साल के हो गए हैं. 23 फरवरी, 1982 को जन्में करण ने अपना 36वां बर्थडे पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ सेलिब्रेट किया. बिपाशा ने पति के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां कीं और जोड़ी ने इसका जश्न मुंबई की भीड़भाड़ से दूर गोवा में अपने करीबियों के साथ मनाया. सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें जोड़ी बर्थडे बैश एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.
प्रेग्नेंसी की खबरों पर गुस्साईं बिपाशा बसु, बोलीं- शांत रहें, जब हमारी मर्जी होगी तब होगा
साल 2004 में टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण 'कसौटी जिंदगी की (2005-06)', 'दिल मिल गए (2007-10), 'कबूल है (2012-13)' जैसे सीरियल के अलावा कई रिएलिटी शोज का हिस्सा बन चुके हैं. 2015 में 'अलोन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले करण फिलहाल '3 देव' और 'फिर्की' में व्यस्त हैं. करण अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहे.
बता दें, बिपाशा उनकी तीसरी पत्नी हैं. करण ने साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से पहली शादी की, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया. साल 2012 उन्होंने अपनी को-स्टार जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और साल 2014 में इनका तलाक हो गया. बिपाशा और करण की नजदीकियां फिल्म 'अलोन' (2015) के सेट पर बढ़ीं. फिर 30 अप्रैल, 2016 को जोड़ी शादी के बधन में बंधीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

दोस्तों के साथ बिपाशा बसु ने मनाया बर्थडे, कैमरे में कैद हुए पति के साथ Lovey-Dovey Moments
साल 2004 में टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण 'कसौटी जिंदगी की (2005-06)', 'दिल मिल गए (2007-10), 'कबूल है (2012-13)' जैसे सीरियल के अलावा कई रिएलिटी शोज का हिस्सा बन चुके हैं. 2015 में 'अलोन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले करण फिलहाल '3 देव' और 'फिर्की' में व्यस्त हैं. करण अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहे.
बता दें, बिपाशा उनकी तीसरी पत्नी हैं. करण ने साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से पहली शादी की, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया. साल 2012 उन्होंने अपनी को-स्टार जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और साल 2014 में इनका तलाक हो गया. बिपाशा और करण की नजदीकियां फिल्म 'अलोन' (2015) के सेट पर बढ़ीं. फिर 30 अप्रैल, 2016 को जोड़ी शादी के बधन में बंधीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karan Singh Grover, Bipasha Basu