बनिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया लंबे समय से भारत के मनोरंजन जगत को नई दिशा देने में आगे रहा है. यह स्टूडियो अपने पॉपुलर शो और इंटरनेशनल लेवल पर सक्सेसफुल फॉर्मेट्स को भारतीय दर्शकों के लिए लोकलाइज्ड तरीके से पेश करने के लिए जाना जाता है. अलग अलग पीढ़ियों और जगहों के दर्शकों से जुड़ने वाले कंटेंट के जरिए कंपनी ने टेलीविजन की कई सफल और लंबे समय तक चलने वाली फ्रेंचाइजी दी हैं. इनमें बिग बॉस देश के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है, जिसने कई भाषाओं में दर्शकों का दिल जीता है.
अब पूरे 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद एंडेमोल शाइन इंडिया ने ऑफीशियली बिग बॉस बांग्ला के तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है. इस अनाउंसमेंट को और खास बनाते हुए मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो जारी किया, जिसमें क्रिकेट जगत के दिग्गज सौरव गांगुली नजर आए. सौरव इस सीजन में शो के होस्ट की जिम्मेदारी निभाएंगे. इस ऐलान के बाद से ही फैन्स के बीच एक्साइटमेंट का माहौल है और शो की वापसी को टेलीविजन के सबसे मचअवेटेड इवेंट माना जा रहा है.
मेकर्स ने इस अनाउंसमेंट के साथ लिखा, "भारत के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट का मंच अब बंगाल में आ रहा है. मनोरंजन का बॉस – बिग बॉस बांग्ला जल्द आ रहा है."
पिछले कुछ सालों में बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया ने कई सुपरहिट सीरीज और वर्जन दर्शकों को दिए हैं. इनमें द नाइट मैनेजर, द ट्रायल (द गुड वाइफ), होस्टेजेस, मिस्ट्री (द मॉन्क), कॉल माय एजेंट: बॉलीवुड जैसी सीरीज शामिल हैं. वहीं दहन, कैंपस बीट्स, मत्स्य कांड, अनदेखी और त्रिभंगा जैसी ओरिजिनल पेशकश को भी काफी तारीफ मिली. कंपनी जल्द ही पॉपुलर मेडिकल ड्रामा हाउस एम.डी. का भारतीय वर्जन भी लेकर आने वाली है.
नॉन-स्क्रिप्टेड कंटेंट के क्षेत्र में कंपनी ने टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल, राइज एंड फॉल, इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स, टेम्पटेशन आइलैंड, द कपिल शर्मा शो, एमटीवी रोडीज, द वॉइस, द बिग पिक्चर और केस तो बनता है जैसे कई लोकप्रिय शो प्रस्तुत किए हैं. रियलिटी और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट की दुनिया में एंडेमोल शाइन इंडिया के पास बिग बॉस जैसा बड़ा ब्रांड है जिसके 7 भाषाओं में 69 से अधिक सीजन टेलीकास्ट हो चुके हैं. इसके अलावा मास्टरशेफ इंडिया के 9 सीजन, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई सफल शो भी कंपनी के खाते में हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 14,209 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आ रही अवतार 3, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं