विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 14,209 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आ रही ये फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग

Avatar Fire And Ash OTT: अपने जबरदस्त वीएफएक्स से शुरुआत से इम्प्रेस करने जा रही इस फिल्म की तीसरी किश्त बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

बॉक्स ऑफिस पर 14,209 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आ रही ये फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग
Avatar: Fire and ash OTT premiere
Social Media
नई दिल्ली:

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार:फायर एंड ऐश अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. एक शानदार और सक्सेसफुल थियेट्रिकल रन के बाद अब ये फिल्म OTT पर आने को है. फिल्म को लेकर आ रही लेटेस्ट अपडेट के बारे में बात करें तो ये फिल्म 24 जून 2026 को प्रीमियर होने वाली है. अगर आप इस फिल्म के कमाल के वीएफएक्स और स्टोरी टेलिंग के अंदाज को थियेटर में मिस कर गए हैं तो अब आप आराम से इसे ओटीटी पर इंजॉय कर सकते हैं. 

कहां देख सकते हैं अवतार-3?

अगर आप भी इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं तो 24 जून से इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वैसे भी ये फिल्म हमेशा सुर्खियों में रही है अब ओटीटी पर आने की इसकी अनाउंसमेंट ने फैन्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

किस बारे में है 'अवतार: फायर एंड ऐश'?

'अवतार: फायर एंड ऐश' में जेक सली और उनका परिवार अभी भी अपने बच्चे को खोने के गम से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी शांति से बीत रही जिंदगी में तूफान तब शुरू होता है जब जब उनका सामना 'ऐश पीपल' से होता है. यह 'नावी' (Na'vi) लोगों का एक ऐसा  कबीला है जो आग की पूजा करता है और मानता है कि उनकी देवी ने उन्हें छोड़ दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जैसे-जैसे यह कबीला एक खतरनाक ताकत के तौर पर उभरता है, सली परिवार को एक और खतरे से बचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही इंसानी हमलावरों की वापसी 'नावी' और दूसरे गुट के बीच चल रहे बड़े टकराव को और तेज कर देती है. यह फिल्म न केवल जेक और नेतिरी के लिए इमोशनल जुड़ाव को गहरा करती है, बल्कि पेंडोरा में नई संस्कृतियों, नजारों और इकोसिस्टम से भी परिचय कराती है, जिससे कैमरन की विशाल साइंस-फिक्शन दुनिया में नए आयाम जुड़ते हैं.

'अवतार: फायर एंड ऐश' की कास्ट

इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन जेक सली के तौर पर और जो सलदाना नेतिरी के तौर पर वापसी कर रहे हैं. कास्ट में सिगोर्नी वीवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट भी शामिल हैं जो पिछली फिल्मों वाले अपने किरदारों को ही निभा रहे हैं. तीसरी बार शामिल होने वाली और नई वाली कास्ट में ऊना चैपलिन (वरंग के तौर पर), क्लिफ कर्टिस (टोनोवारी के तौर पर), जोएल डेविड मूर (डॉ. नॉर्म स्पेलमैन के तौर पर) और डेविड थ्यूलिस (पेलाक के तौर पर) जैसे कलाकारों के नाम हैं.

शानदार विजुअल्स, इमोशनल फैमिली ड्रामा और पेंडोरा की कहानी आगे बढ़ाने के साथ, उम्मीद है कि 'अवतार: फायर एंड ऐश' को बड़ी संख्या में दर्शक मिलेंगे, जब यह 24 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की दोबारा होने वाली है सर्जरी? शोएब इब्राहिम ने शेयर की हेल्थ अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com