विज्ञापन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में यंग का रो-रोकर बुरा हाल, जिसे मानता था मां उसी ने दिया धोखा, गाली भी दी!

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है,. माही और यंग के बीच बढ़ रही गलतफहमियों ने नया ड्रामा खड़ा कर दिया है. जिसके बाद यंग फूट-फूट कर रोए.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में यंग का रो-रोकर बुरा हाल, जिसे मानता था मां उसी ने दिया धोखा, गाली भी दी!
माही की बातों से दुखी हुए यंग
नई दिल्ली:

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की दावेदारी के टॉस्क के बाद से घर के अंदर एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. बता दें कि माही और यंग के बीच चल रही मिसअंडरस्टैंडइंग अब कुछ आगे बढ़ गई है. बीते एपिसोड में माही ने किचन में आकर आम्रपाली और यंग के ग्रुप को बताया कि माही अंदर बैठकर उनको गाली दे रही है. इसके बाद से यंग काफी इमोशनल हो गए. घर में इन्हीं सब बातों को लेकर चर्चा चल ही रही थी. 

बिग बॉस पर उठाए सवाल 

बिग बॉस के घर में आसिफ, आम्रपाली और स्काउट लोग बैठकर बिग बॉस के फेवरिज्म की बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि हमारा वीडियो दिखाया, हमको नॉमिनेशन में डाला. तभी आम्रपाली बोलती हैं कि अगर टीवी वालों को ही सब करना था तो हमको बुलाया क्यों. इस पर आसिफ कहते है कि जो लोग नहीं दिख रहे हैं उनको दिखाने के लिए बिग बॉस पूरी पॉवर दिखा रहे हैं. हम लोग तो दिखते ही रहते हैं. बिग बॉस का घर दो ग्रुप में बंट गया है. 

फूट-फूट कर रोए यंग 

तभी इस बीच यंग स्मोकिंग रूम में फूट-फूट कर रोते नजर आए. यंग को माही की बात का बुरा लगा है. तभी ईशा ने स्काउट को आकर क्लियर किया कि माही ने कोई गाली नहीं दी है. ईशा बार-बार बोलती रही कि मै वहीं थी माही ने कोई गाली नहीं दी है. यंग के रोने पर आसिफ और ईशा उनको काफी समझाते हैं. वो माही की बातों से हर्ट होते हुए रोते हुए कहते हैं कि यहां पर कोई किसी का नहीं है. मैने उनको मां बोला है. ईशा ने यंग से कहा कि माही जी ने तुमको गाली नहीं दी है, जो हर्ट कर रही है उस बात को जाकर क्लियर कर लो. 

यंग ने गुल्लू से कहा कि वह माही को अपने परिवार जैसा मानते थे. लेकिन कैप्टेंसी कंटेंडर टास्क के दौरान, जिसमें कंटेस्टेंट्स को स्पंज की मदद से रंग डालना था, माही बार-बार उनके चेहरे पर रंग फेंक रही थीं. यंग ने बताया कि जब उन्होंने माही से कहा कि वह उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं, तो माही का रिएक्शन ऐसा था जैसे उनकी भावनाओं की कोई अहमियत नहीं हो. यह बात यंग को बहुत बुरी लगी. इसके बाद यंग इमोशनल हो गए और रोने लगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब ऐसा फील होता है कि घर में कोई सच्चा रिश्ता या परिवार जैसा बंधन नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss Episode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com