विज्ञापन

Bigg Boss 20 News: हाथ पर ताली से शुरू हुआ विवाद, अब उदिती ने आसिफ को कहा 'चीप', आने वाले एपिसोड में सिर्फ साजिश, लड़ाई और चुगली

बिग बॉस 20 के घर में उदिती और आसिफ के बीच शुरू हुई लड़ाई अब नए मोड़ पर आ गई है. आने वाले एपिसोड में उदिती ने आसिफ को चीप कहा, तो वहीं काजी और अमन एक अलग ही गेम प्लानिंग करते नजर आने वाले हैं.

Bigg Boss 20 News: हाथ पर ताली से शुरू हुआ विवाद, अब उदिती ने आसिफ को कहा 'चीप', आने वाले एपिसोड में सिर्फ साजिश, लड़ाई और चुगली
Bigg Boss 20 Upcoming Episode: एपिसोड 11 में दिखेगा अलग ही खेल
नई दिल्ली:

बिग बॉस सीजन 20 ने दर्शकों को उसी तरह से पसंद आ रहा है जैसे बीते सीजन रहे हैं. बिग बॉस के घर में दोस्ती, दुश्मनी और ग्रुप भी दिख रहे हैं. एपिसोड 10 में माही और आम्रपाली की लड़ाई ने सबका ध्यान खींचा, तो वहीं घर पर कैप्टेंसी टॉस्क भी हुआ. अब जब घर में टॉस्क हुआ है तो मसाला तो देखने को मिलेगा ही. इसी के साथ घर के अंदर उदिति और आसिफ की लड़ाई को लेकर भी घर के सदस्यों ने अलग-अलग राय बना ली है. कई लोग इस लड़ाई में आसिफ का साथ दे रहे हैं तो कुछ लोगों ने इस मामले में उदिती के सपोर्ट मे हैं.

आसिफ को कहा "चीप"

आज आने वाले शो में देखने को मिलेगा की उदिती आसिफ को चीप कह रही हैं. उदिति और अर्शिफा आपस में आसिफ के बारे में बात करते हैं. दोनों कहती हैं कि उन्हें समझ नहीं आता कि आसिफ खुद को इतना बड़ा एक्टर क्यों मानता है. उनके मुताबिक, आसिफ हमेशा यही कहते रहते हैं कि वह बहुत बड़े एक्टर हैं और दूसरों के प्रोफेशन पर कमेंट भी करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वो सवाल उठाती हैं कि अगर आसिफ सच में इतने बड़े एक्टर हैं, तो फिर वो बिग बॉस के घर में क्यों आए हैं. इन्हीं सब बातचीत के दौरान उदिति आसिफ को चीप (cheap) भी कहती हैं. 

हाथ पर मारी ताली पर हुआ बवाल

दरअसल वीकेंड का वार के बाद उदिती के हाथ पर आसिफ ने ताली मारी थी, जिसके बाद उदिती ने उस मुद्दे को उठाया और इस बात पर दोनों के बीच काफी बहसा-बहसी हुई. यहां तक की उदिती के साथ बेड शेयर करने वाली ईशा ने भी उदिती की इस बात को बेवजह का मुद्दा उठाना बताया था. अब इसी लड़ाई में एक नया मोड़ देखने को मिला है. 

"मैरी कॉम देश की असली धरोहर हैं !"

Latest and Breaking News on NDTV

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में स्काउट ने मैरी कॉम के शानदार बॉक्सिंग करियर की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि मैरी कॉम ने छह बार विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचा है और खेल जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है. उनकी इस सक्सेस और विरासत को सुनकर अम्रपाली और लवप्रीत भी हैरान रह गए और उनकी महान उपलब्धियों की सराहना की.

ये भी पढ़ें: 'थूकते हैं भोजपुरी के लोग इसपे', माही विज ने तू-तू मैं-मैं में पार की हदें, एक्ट्रेस की बातों से टूटा आम्रपाली दुबे के सब्र का बांध

"मुद्दा चाहिए था, मिल गया... अब म्यूट बटन ऑन!"

एपिसोड में काजी ने अमन से कहा कि वो लवप्रीत को बेवजह बातें करने का कोई और मौका नहीं देना चाहते. उन्होंने कहा कि लोगों को उनके खिलाफ एक मुद्दा चाहिए था, जो उन्हें मिल गया है, लेकिन अब वह इस मामले पर चुप रहना ही बेहतर समझते हैं. इस पर अमन ने उनका साथ देते हुए कहा, "गलती हमारी ही है कि हम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं. हमारी काइंडनेस को लोग मक्खनबाजी समझ लेते हैं."

ये Video भी देखें: बिग बॉस में जा रही हैं रिया अहीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Updates, Bigg Boss 20 Coming Soon, Bigg Boss 20 Captaincy Task
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com