दीपिका पादुकोण और सलमान खान
- 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है 'टाइगर जिंदा है'
- ईद 2018 पर रिलीज होगी रेस 3
- पद्मावती की टल गई है रिलीज
नई दिल्ली:
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है और फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है. सलमान खान का ‘बिग बॉस 11’ टीवी पर छाया हुआ है. वे इस हिट टीवी रियलिटी शो का इस्तेमाल अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए भी कर लेते हैं. ऐसा ही कुछ इस वीकेंड का वार पर हुआ. सलमान खान इस पर शो पर ‘रेस-3’ के फर्स्ट लुक वाली ड्रेस पहनकर आए थे. उन्होंने इस बारे में कुछ तो नहीं कहा लेकिन जिन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक देख रखा था, वे इस बात को ताड़ गए.
Video: घर का बना खाना खाया सलमान खान ने
यह भी पढ़ें : 'टाइगर जिंदा है' से टकराएगी या फिर अगले साल तक टल जाएगी 'पद्मावती' की रिलीज?
बिग बॉस में क्लीन शेव और जैकेट पहने हुए सलमान का वह लुक उनकी आगामी फ़िल्म "रेस 3" वाला है. कुछ दिन पहले ही सलमान खान का ‘रेस 3’ वाला लुक रिलीज किया गया था. जिसमें सलमान खान बंदूक ताने नीली यूनिफॉर्म जैकेट पहने हुए नजर आए. उनके इस अवतार ने हर किसी का ध्यान अपनी खींचा. सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू की है.
यह भी पढ़ें : 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना #SwagSeSwagat रिलीज, फिर दिखी सलमान-कैटरीना की सिजलिंग केमिस्ट्री
बिग बॉस पर दीपिका पादुकोण ‘पद्मावती’ को प्रमोट करने आई थीं. सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ बातें कहीं भी. लेकिन इस सारे प्रमोशन के दौरान दर्शकों का ध्यान उनके कोर्ट पर ही रहा. फिर हर फेम में उनका यह अंदाज कुछ ज्यादा ही दिखाया भी जा रहा था. दीपिका ‘पद्मावती’ के प्रमोशन के लिए आई थीं. लेकिन विवादों के बाद उनकी फिल्म की रिलीज तो टल गई है. ऐसे में उनका बिग बॉस में आना तो बेकार ही गया. लेकिन सलमान खान जरूर नंबर बना ले गए. सबको लगा वे ‘पद्मावती’ का प्रमोशन कर रहे हैं बल्कि वे तो गुपचुप अपनी ही फिल्म को प्रमोट करने में लगे थे. सलमान की "रेस 3" 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 11, Salman Khan