2026 में अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' काफी सुर्खियों में रही. यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों को भरपूर प्यार मिला था. अब 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 123 तेलुगु वेबसाइट की खबर के मुताबिक अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 12 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स टॉप 10 में 55 प्लस की दो हीरोइनों का कब्जा, पहले वाली कर रही क्राइम तो दूसरी वाली 'ऑफिस रोमांस'
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'भूत बंगला' को शुरुआती रिव्यूज मिक्स रहे, कुछ क्रिटिक्स ने कहानी को थोड़ा रिपीटिटिव बताया, लेकिन दर्शक इसे पसंद कर रहे थे. कॉमेडी टाइमिंग, अक्षय का एनर्जी लेवल और सपोर्टिंग कास्ट ने फिल्म को हिट बना दिया. 120 करोड़ के बजट में बनी 'भूत बंगला' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 240-266 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद फिर से साथ आई है. आखिरी बार दोनों 'भूल भुलैया' में दोनों ने शानदार काम किया था.
फिल्म की कास्ट
'भूत बंगला' में परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, असरानी, मनोज जोशी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं. अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है.
फिल्म की कहानी
'भूत बंगला' की कहानी मंगलपुर नाम के एक छोटे से गांव में सेट है. अक्षय कुमार अर्जुन आचार्य का किरदार निभा रहे हैं, जो लंदन से आते हैं. वे अपनी बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी अपने दादाजी की पुरानी हवेली में करने का फैसला करते हैं. लेकिन वहां अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं. गांव के लोगों की कहानियां और पुरानी अंधविश्वासी परंपराएं कहानी को रोचक बनाती हैं. फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं, ब्लैक मैजिक और वेद-महाभारत जैसे ग्रंथों से प्रेरणा ली गई है, जो हॉरर और कॉमेडी का मजेदार तरीके से पेश किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं