विज्ञापन

18 साल बाद साथ लौटे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, दोनों का दिखा खतरनाक लुक, कल रिलीज होगा 'हैवान' का टीजर

18 साल बाद एक साथ पर्दे पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी नजर आने वाली है. फिल्म हैवान के टीजर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. अब देखना होगा कि ये लोगों को कितना पसंद आती है.

18 साल बाद साथ लौटे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, दोनों का दिखा खतरनाक लुक, कल रिलीज होगा 'हैवान' का टीजर
जब हैवान आएगा, आपकी हर इंद्रिय जाग उठेगी!
नई दिल्ली:

अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. मंगलवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज डेट की जानकारी दी. अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने और सैफ अली खान के लुक की तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने लिखा, "बदला ही मेरी वजह है, हर सेंस उसका हथियार है. आप किसकी तरफ हो? हीरो हो या हैवान? हैवान का टीजर कल आएगा." 'हैवान' एक दमदार थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म का निर्माण कार्य केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स साथ मिलकर कर रहे हैं. वहीं, वेंकेट के. नारायण और शैलजा देसाई इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

'हैवान' का टीजर रिलीज

अपने दमदार फर्स्ट लुक के रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर चुकी अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर हैवान अब कल, 12 अगस्त, को अपना बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह टीजर दर्शकों को निर्देशक प्रियदर्शन की रोमांच और रहस्य से भरी दुनिया की पहली झलक दिखाएगा. यह एज-ऑफ-द-सीट थ्रिलर फिल्म बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर को भी अहम भूमिकाओं में पेश करती है. कल तैयार हो जाइए हैवान की दुनिया में प्रवेश करने के लिए!

हैवान का निर्माण KVN Productions और Thespian Films के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन द्वारा किया गया है. यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो जुनूनी डायरेक्टर, जिसने पूरे करियर में बनाई सिर्फ 3 फिल्में, एक के लिए लगा दिए 14 साल और रच दिया इतिहास

18 सालों बाद बनी अक्षय-सैफ की जोड़ी

फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी. दोनों लगभग 18 सालों के बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इससे पहले दोनों अभिनेता फिल्म 'टशन' में नजर आए थे. फिल्म 'टशन' भले ही यशराज फिल्म्स बैनर तले रिलीज की गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे.

अक्षय कुमार की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे. हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म प्रसिद्ध 'वेलकम' फिल्म फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग है. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसे फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, अरशद वारसी और जॉनी लीवर सहित 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं.

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली और मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Haiwaan Release, Akshay Kumar, Saif Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com