विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

निरहुआ-आम्रपाली के जोड़ी ने मचाया तहलका, शंकर-पार्वती बन गाया 'कांवड़ का पावर...'

भोजपुरी फिल्मों की बात हो या फिर भोजपुरी गाने की, हर तरफ निरहुआ के गाने और फिल्म का बोलबाला देखा गया है.

निरहुआ-आम्रपाली के जोड़ी ने मचाया तहलका, शंकर-पार्वती बन गाया 'कांवड़ का पावर...'
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे
  • सावन के पहले छाए भोजपुरी गाने
  • निरहुआ-आम्रपाली ने गाए गाने
  • यूट्यूब पर खूब हुआ हिट
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों की बात हो या फिर भोजपुरी गाने की, हर तरफ निरहुआ के गाने और फिल्म का बोलबाला देखा गया है. देश में चारों तरफ मानसून पहुंचने के बाद बारिश की फुहार आ चुके हैं. ऐसे में लोगों में सावन का इंतजार और भी तेजी से बढ़ गया है और सावन के आते ही भगवान शंकर के भक्त कांवड़ लेकर बोल बम के नारे के साथ दर्शन करने के लिए निकल पड़ते हैं. सावन के मौसम में कांवरिया भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए सड़कों पर देखे जाएंगे. पूरे रास्ते उन्हें भगवान के शानदार गाने गुनगुनाने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव ने कई गीत गाये हैं.

आम्रपाली दुबे ने बनाया 70 शादियों का रिकॉर्ड तो यूं डांस करके मनाया जश्न- देखें Video

देखें ये गाना-


भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव ने अपने प्रोडक्शन निरहुआ इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनरतले 'कांवड़ के पावर' गाना गाया है. इस गाने में निरहुआ ने खुद भगवान शंकर का लुक लिया है और उनके साथ भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी हैं.

जहां निरहुआ ने भोले बाबा का अवतार लिया है तो वहीं आम्रपाली ने माता पार्वती का रूप धारण किया है. इस भोजपुरी गाने को प्रोड्यूस प्रवेश लाल यादव ने किया है, जबकि समर मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली के अलावा सोनम, मामू, हरिकेश यादव भी हैं. 

ये हैं भोजपुरी सिनेमा की निरूपा रॉय, निरहुआ की 'बॉर्डर' में इमोशनल अवतार में आएंगी नजर

बता दें कि निरहुआ की हाल ही में ईद के मौके पर 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी. 'बॉर्डर' में निरहुआ के अलावा आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह राजपूत, शुभी शर्मा और परवेश लाल यादव नजर आये. बताया जाता है कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस फिल्म में सैनिकों के परिवारों की जिंदगी को भी बहुत खूबसूरती से उकेरा गया है. वैसे भी 'बॉर्डर' को लेकर भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त हाइप मिला.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanwar Ke Power, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Aamrapali Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com