विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2018

'फनी दूल्हे' यूं किया नागिन डांस, निरहुआ बोले- मिल गया एक और किरदार... देखें मजेदार Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ (Nirahua) अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं.

'फनी दूल्हे' यूं किया नागिन डांस, निरहुआ बोले- मिल गया एक और किरदार... देखें मजेदार Video
भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने शेयर किया ऐसा वीडियो
  • निरहुआ ने शेयर किया फनी वीडियो
  • दूल्हे के लुक में दिखा शख्स
  • सरेआम कुछ यूं करने लगा डांस
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ (Nirahua) अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनकी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के रिलीज होते ही फैन्स की भीड़ सिनेमा हाल देखने को मिली. इसका एक वीडियो भी निरहुआ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. निरहुआ ने एक और फनी वीडियो इंस्टा पर पोस्ट की है, जिसमें एक शख्स दूल्हे के लिबास में खड़े होकर भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर मजेदार अंदाज में डांस करते हुए दिखा. इस वीडियो को देखने के बाद निरहुआ (Nirahua) खुद को रोक नहीं सके और पोस्ट करते हुए एक फैन्स को शानदार मैसेज दिया.

Deepika-Ranveer Wedding: रणवीर सिंह पर खूब जंची शेरवानी, दीपिका पादुकोण ने काली छतरी से छिपाया चेहरा

भोजपुरी (Bhojpuri) के मशहूर एक्टर निरहुआ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'लोग पूछते हैं आप एक्टिंग कैसे करते हैं. ये देखिए आपने दर्शकों को देख के किरदार पकड़ता हूं. मिल गया एक और किरदार.' इस मैसेज के साथ निरहुआ यह बताना चाहते हैं कि अपनी फिल्मों में वह कुछ इस तरह से अलग-अलग लिबास में एक्टिंग कर सकते हैं. फिलहाल इस फनी दूल्हे का डांस देखकर कोई भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएगा. बता दें, बिहार के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर 14 नवंबर को निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' बिहार में रिलीज हुई और इस भोजपुरी (Bhojpuri Cinema) फिल्म को साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली.

वरुण धवन ने जिम में की क्रेजी एक्सरसाइज, फैन्स से बोले- घर पर ट्राइ मत करना... देखें Video

भोजपुरी सिनेप्रेमियों ने आम्रपाली दुबे की अदाएं और निरहुआ के एक्शन की जमकर तारीफ की है. दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर फैन्स को बंपर ओपनिंग के लिए धन्यवाद दिया. बिहार के वितरक हरिकेश यादव ने बताया की दर्शकों ने फिल्म को हाथों हाथ उठा लिया है. फिल्म जहां शहरी परिवेश में गांव का आनंद देने में कामयाब रही है, वहीं शुभी शर्मा और आम्रपाली दुबे की अदाकारी और निरहुआ का अंदाज दर्शकों को खूब भाया.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Actor, Nirahua, Dinesh Lal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com