बॉलीवुड के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता भरत कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया है.उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत कपूर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे.बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पिछले तीन दिन से ज्यादा खराब थी और वे घर पर ही थे.इससे पहले उनका इलाज अस्पताल में भी चल रहा था.अभिनेता अवतार गिल ने उनके निधन की पुष्टि की.उन्होंने बताया कि भरत कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और सोमवार दोपहर 3.30 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली.
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की अगली फिल्म के लिए मुसीबत बनने आ रहा है RRR एक्टर, रिलीज करेगा अपना 16वीं फिल्म
कई दशकों तक की एक्टिंग
भरत कपूर का अंतिम संस्कार शाम करीब 7 बजे मुंबई में किया गया. उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल की रखी गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनका निधन उम्र से जुड़ी बीमारियों और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ. भरत कपूर ने अपने करियर में कई दशकों तक फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में काम किया.वे खास तौर पर अपने मजबूत किरदारों और अभिनय के लिए जाने जाते थे.
यादगार फिल्में
भरत कपूर ने अपने लंबे करियर में इंडस्ट्री को कई यादगार भूमिकाएं दीं और एक अलग पहचान बनाई.उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में फिल्म जंगल में मंगल से की थी. इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया था. इसके बाद भरत कपूर को राम बलराम, बुलंदी, बाजार, आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी कई फिल्मों में देखा गया था. उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं